ED का नाम और 30 लाख की उड़ान, ऐसे दबोचा CID ने…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : फोन की घंटी बजी, उधर से सरकारी लहजे की सख्त आवाज, “आप डिजिटल अरेस्ट में हैं।” और इधर डर के साये में एक आम आदमी की 30 लाख की गाढ़ी कमाई उड़ गई। झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी योगेश सिंह सिसोदिया को दबोच लिया। वह राजस्थान के जयपुर का रहनेवाला है। CID की टीम ने खुलासा किया कि योगेश सिंह सिसोदिया ने खुद को ED (प्रवर्तन निदेशालय) का अधिकारी बताया। उसने रांची में रहनेवाले एक शख्स को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया, वहीं, धमकी देकर पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिये। पीड़ित ने अप्रैल 2024 में झारखंड CID के साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज कराई। इसके बाद डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर जांच शुरू हुई। जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम योगेश सिंह सिसोदिया के बैंक खाते में गई थी। CID ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से जयपुर में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिग पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि आरोपी के खिलाफ डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी 10 शिकायतें दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े : T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, गिल बाहर, ये हुये अंदर…

इसे भी पढ़े : रांची पहुंची अभिनेत्री, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...