Kohramlive : केरल में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत राज्य के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, ED की टीम ने तिरुवनंतपुरम स्थित पिनराई विजयन के किराये के घर पर भी तलाशी ली। मामला कोचिन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़ा है।
क्या है पूरा मामला?
ED की जांच में आरोप है कि 2018-19 के बीच CMRL ने पिनराई विजयन की बेटी टी वीना की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ को 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया, जबकि कंपनी ने कथित तौर पर कोई सेवा नहीं दी थी। इसी आरोप के आधार पर ED ने 2024 में PMLA के तहत केस दर्ज किया था। मंगलवार को केरल हाई कोर्ट ने CMRL की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें ED की कार्रवाई रोकने की मांग की गई थी। कोर्ट के फैसले के अगले ही दिन ED ने छापेमारी तेज कर दी।
ED टीम पर हमला, कार्यकर्ताओं का हंगामा
इधर, तिरुवनंतपुरम में ED की कार्रवाई के विरोध में CPI(M) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान ED अधिकारियों की गाड़ी पर हमला किया गया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालात संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। CPI(M) नेताओं और समर्थकों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है, जबकि ED का कहना है कि कार्रवाई जांच का हिस्सा है। फिलहाल मामले में तलाशी और दस्तावेजों की जांच जारी है।
#WATCH तिरुवनंतपुरम | केरल में 10 जगहों पर तलाशी अभियान के दौरान ED अधिकारियों के वाहन पर CPI(M) कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। यह तलाशी कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) मामले के सिलसिले में की जा रही थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष पिनाराई विजयन के… pic.twitter.com/H6nkjJGBSn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2026
इसे भी पढ़ें : झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…
इसे भी पढ़ें : घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें
इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी…






