झुलसाती गर्मी के बीच बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 27 और 28 मई को राज्य के कई हिस्सों में बादल, तेज हवा, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि पलामू और गढ़वा में गर्मी का कहर अभी जारी रह सकता है। राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी डाल्टनगंज में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले यहां 45.7°C तापमान दर्ज हुआ था। गढ़वा में भी प्रचंड गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गुमला, सिमडेगा, धनबाद और बोकारो समेत कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। राजधानी रांची में दोपहर बाद  मौसम सुहाना हो गया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची-चाईबासा भी तपे

रांची और जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 39.3°C, चाईबासा में 41°C और बोकारो थर्मल में 40.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं सरायकेला, लोहरदगा और गुमला में भी पारा 40 डिग्री के आसपास रहा। हालांकि संथाल परगना के कुछ इलाकों में राहत दिखी। पाकुड़ में 31.4°C और दुमका में 34.3°C तापमान दर्ज किया गया। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई है।

Jharkhand Weather Report

Jharkhand Weather Report

इसे भी पढ़ें : नाबालिग से दुष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

इसे भी पढ़ें : घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : BDO चंद्रमोहन पासवान के कई ठिकानों पर रेड, ससुराल तक पहुंची टीम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व CM के यहां ED ने दी दबिश…

Kohramlive : केरल में ED ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन...

नाबालिग से दु’ष्कर्म : आसाराम को सरेंडर का आदेश…

Jodhpur : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सजा काट...

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत रांची पुलिस का बड़ा एक्शन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के खिलाफ पुलिस...