Ranchi: झारखंड के CM हेमंत सोरेन से आज ED ने लंबी पूछताछ की है। अपने भाई बसंत सोरेन के साथ दिन के 11.55 बजे के करीब CM हेमंत सोरेन ED के ऑफिस पहुंचे थे। लगभग 9 घंटे तक उनसे आज पूछताछ हुई। रात में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन उन्हें लाने रात के 9 बजे के करीब ED की दफ्तर पहुंची। कुछ इंतेजार के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ एक गाड़ी से CM हाउस के लिये निकल गये। ED की पूछताछ के बाद अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार ढेर सारे सवाल लेकर बैठे ED के अधिकारियों ने CM हेमंत सोरेन से कई बिंदुओं पर उनसे पूछताछ की है। हालांकि किन-किन बिंदु पर उनसे पूछताछ की गई, इस बारे में अबतक आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। सूत्रों के कहना है कि चल-अचल संपत्ति से लेकर मनी लाड्रिंग तक की बिंदु पर पूछताछ की गई। वहीं CM हेमंत सोरेन कई सवालों का उत्तर ED को दिया है। कुछ जवाबों को ED ने एक सिरे से खारिज कर दिया है।
ED ने CM सोरेन को समन करने से पहले अपना टास्क पूरा कर लिया था। कई तरह के दस्तावेज के साथ CM को अपने सवालों में घेरते रहे। CM ने कई सवालों का जवाब भी दिया है, पर वो बातें भी सामने नहीं आई है कि किन-किन सवालों पर वो जवाब दिये। इससे पहले ED ने महिला IAS पूजा सिंघल, पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अमित अग्रवाल और बच्चू यादव को गिरफ्तार कर लंबी पूछताछ कर चुकी है। निलंबित अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा से भी कई राउंड में पूछताछ की गई है। पंकज मिश्रा के यहां से ED को कई तरह के दस्तावेज मिले थे। इधर, आज गुरुवार को दिन के 11.55 बजे जैसे ही CM हेमंत सोरेन ED के दफ्तर में पहुंचे, वहां के मुख्य गेट बंद हो गया। उनके भाई बसंत सोरेन और प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू वहां से लौट आये। गेट के बाहर कड़ा पहरा था। रांची के डीसी राहुल सिन्हा और पुलिस कप्तान किशोर कौशल खुद पूरे सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। वहीं ED के दफ्तर के अंदर CRPF के जवानों को तैनात किया गया था। रांची के SDO दीपक दुबे ने गुरुवार को धारा 144 लगा दिया था। ED दफ्तर के पास चार-चार बैरियर लगाकर सड़क को वन वे कर दिया गया था, ताकि कार्यालय के गेट के पास भीड़ ने लगे। फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया था। DSP स्तर के कई पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
#WATCH | Jharkhand CM Hemant Soren leaves from ED office in Ranchi after nine hours of questioning in illegal mining case pic.twitter.com/X404IzXXzj
— ANI (@ANI) November 17, 2022
इसे भी पढ़ें :प्यार का खौफनाक अंजाम, गुड्डी का किया ये हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :ड्रग इंस्पेक्टर पौने तीन लाख रुपये घूस लेते धराये, निगरानी ने दबोचा
इसे भी पढ़ें :धनबाद नगर निगम चुनाव के पहले ही टूटा कई दिग्गज नेताओं का दिल…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :मनी लॉन्ड्रिंग : अभी जेल में ही रहेंगे पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, जमानत याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में मास्क लगाने पर सरकार ने जारी किया नया आदेश
इसे भी पढ़ें :सर्जरी के बाद महिला फुटबॉलर को नहीं मिला इलाज, परिजनों ने किया हंगामा














