Dhanbad : झारखंड में धनबाद नगम निगम की मेयर सीट को महिला अनारक्षित घोषित कर दिया गया है। बता दें कि मेयर पद के लिए निर्वतमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम, पूर्व पार्षद अंकेश राज, बियाडा के पूर्व अध्यक्ष विजय झा, रघुकुल के एकलव्य सिंह, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर वर्मा, चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेतन गोयनका, कांग्रेस के शमशेर आलम समेत कई लोग दावेदारी कर रहे थे, पर अब ये चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। गुरुवार को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सीट अनारक्षित महिला होने की खबर सामने पर सबके सपने ध्वस्त हो गए।

इन महिलाओं के चुनाव लड़ने की संभावना
चुनाव लड़ने वाली महिलाओं में सिंह मेंशन की ओर से पूर्व मेयर इंदू देवी या सिद्धार्थ गौतम की जगह उनकी पत्नी मिनी गौतम का नाम सामने आ रहा है। इसके साथ ही पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल की पत्नी वीणा अग्रवाल, बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, विजय झा की पत्नी डॉ. शिवानी झा, चेतन गोयनका की पत्नी किरण गोयनका चुनाव लड़ सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : गरीब रथ ट्रेन में अब 100 परसेंट मिलेगी कन्फर्म सीट, नहीं दी जाएंगी आरएसी की सीटें
इसे भी पढ़ें :G20 घोषणापत्र में गूंजा पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश, आप भी जानिए यह मेसेज
इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…
इसे भी पढ़ें :बीवी से फोन करा पति को घर बुला ठोंक डाला
इसे भी पढ़ें :प्रजातंत्र का सशक्त प्रहरी है मीडिया : डीसी नैंसी सहाय








