spot_img
spot_img

ड्रग इंस्पेक्टर पौने तीन लाख रुपये घूस लेते धराये, निगरानी ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार की राजधानी पटना में एक ड्रग इंस्पेक्टर नवीन पर निगरानी की टीम ने छापा मारा। उसके घर से कैश और ज्वेलरी मिली है। घर से सोने की कटोरी और चम्मच भी मिला है। बताया जा रहा है कि छापेमारी में कई जमीनों के पेपर भी मिले हैं। टीम की कार्रवाई जारी है। टीम ने सीतामढ़ी में नवीन कुमार को पौने तीन लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

90 हजार कैश, 7.49 लाख की मिली ज्वेलरी

अरेस्‍ट करने के बाद बाद टीम नवीन कुमार को सीतामढ़ी से पटना लेकर आई। पटना आवास पर सर्चिंग शुरू की। यहां पर सोने की कटोरी और चम्मच मिले। यह भी कहा जा रहा है कि कटोरी और चम्मच चांदी के हैं, उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया है। विजिलेंस को ड्रग इंस्पेक्टर के पटना के घर से 90 हजार कैश, 7.49 लाख के सोने-चांदी की ज्वेलरी व दूसरे सामान मिले हैं। 2 प्रॉपर्टी के पेपर भी मिले हैं।

2 मेडिकल दुकानदारों मांगी थी रिश्‍वत

ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने 2 मेडिकल दुकानदारों से 2 लाख 75 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद इसकी निगरानी को सूचना मिली और निगरानी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर 2 लाख रुपए के साथ ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया। एक मेडिकल कंपनी के भौतिक सत्यापन के लिए विनोद कुमार सिंह से 75 हजार की मांग की गई थी। मुकेश कुमार से 2 लाख की मांग की गई थी। नवीन कुमार की गिरफ्तारी निगरानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

इसे भी पढ़ें :मनी लॉन्ड्रिंग : अभी जेल में ही रहेंगे पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, जमानत याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में मास्क लगाने पर सरकार ने जारी किया नया आदेश

इसे भी पढ़ें :जीते जी खुद को जिंदा साबित नहीं कर सका यह शख्स, देखें…

इसे भी पढ़ें :मेंहदी की लाली तक नहीं गई, बेटी की हालत देख काठ मार गया बाप को… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर बनाएगी लेकिन बेचेगी नहीं, जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें : कुएं में मिली टुकड़ों में बंटी युवती की डेड बॉडी, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...