Delhi : दिल्ली का ऐतिहासिक रामलीला मैदान एक बार फिर शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। इस बार भाजपा सरकार के नवनिर्वाचित CM और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी संभवत 20 फरवरी को इसी पावन स्थल पर शपथ लेंगे। यह वही स्थान है, जहां अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में दिल्ली के CM के रूप में शपथ ली थी। लेकिन इस बार परिदृश्य बदल चुका है, किरदार बदल चुके हैं। दिल्ली सरकार और MCD ने इस भव्य आयोजन के लिये तैयारियां शुरू कर दी है। रामलीला मैदान को पांच हिस्सों में बांटा गया है, ताकि आम जनता और गणमान्य अतिथियों को कोई असुविधा न हो। कुल चार मंच बनाये गये हैं। जनता के लिये 30 हजार कुर्सियां लगाने की तैयारी है। जनता को बेहतर दृश्य अनुभव देने के लिये 12 LED स्क्रीन लगाई जायेगी, ताकि हर व्यक्ति समारोह को स्पष्ट रूप से देख सके। 100 से ज्यादा CCTV कैमरा लगाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें :10 साल की बच्ची का म’र्डर, सड़क पर दिखा आक्रोश
इसे भी पढ़ें :बंदियों को जगा गये कानून के पहरेदार…
इसे भी पढ़ें :बड़ा ऐलान : महिलायें करवायेंगी मुंडन, अगर…
इसे भी पढ़ें :सूखी पड़ी टंकी, घर की बेटी-बहू जाती है कोसों दूर… देखें वीडियो





