spot_img
spot_img
spot_img

सस्ता होगा सिनेमा हॉल में पॉपकॉर्न खाना, जानें कब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सिनेमा हॉल में खाने-पीने की चीजों सस्ती हो सकती है। इनपर लगने वाले GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के प्रपोजल पर गहन चिंतन-मंथन किया जा रहा है। इस मसले पर अगले हप्ते 11 जुलाई को GST काउंसिल की बैठक होने जा रही है। बैठक में कुछ चीजों पर GST कम करने पर विचार किया जा सकता है। इनमें कुछ दवाएं और खेतीबारी में इस्तेमाल होने वाले सामान शामिल हो सकते हैं। फिटमेंट कमिटी ने प्रपोजल दिया है कि सिनेमा हॉल में मिलने वाले खाने पर 5 फीसदी GST लगाई जाये। कमिटी का कहना है कि सिनेमा हॉल में मिलने वाले खाने पर भी उतनी ही GST लगनी चाहिए जितनी रेस्टॉरेंट्स में लगती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिटमेंट कमिटी ने कैंसर की दवाओं सहित कई प्रोडक्ट्स पर टैक्स खत्म करने या हटाने का प्रपोजल दिया है।  इन्हीं प्रपोजल्स पर GST काउंसिल की 50वीं मीटिंग में चर्चा होगी। संभावना है कि कैंसर के इलाज के लिये विदेश से इम्पोर्ट होने वाली Dinutuximab/qarziba दवा को GST फ्री किया जा सकता है। वहीं  मेडिकल जरूरतों और इलाज के लिए इम्पोर्ट होने वाली खाद्य सामग्रियों और दवाओं को भी GST के दायरे से बाहर किया जा सकता है। इसी तरह बिना फ्राई किए हुए स्नैक्स पर GST को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है।  प्राइवेट संस्थाओं द्वारा सैटेलाइट लॉन्च को भी GST से मुक्त किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :आज रात 8 बजे से इस रूट पर लागू होगा डायवर्जन, घर से निकलने से पहले रास्ता देख लें

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक अजनबी से मुलाकात, कयामत बन गई, फिर क्या हुआ… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...