लूज मोशन को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें, तुरंत मिलेगा आराम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : लूज मोशन पेट खराब होने की समस्या तो आपके साथ भी कभी न कभी जरूर हुई होगी। ऐसे में तुरंत दवा खाने की बजाए आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं जिनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। लूज मोशन को  दस्त भी कहते हैं और मेडिकल टर्म में डायरिया (Diarrhea),  डायरिया बच्चों से लेकर वयस्क और बुजुर्गों तक में होने वाली सबसे आम समस्या है, जो आमतौर पर बहुत अधिक गंभीर बीमारी नहीं होती।  ऐसा जरूरी नहीं कि ज्यादा खाने, बाहर का खाने या चटर-पटर खाने की वजह से ही पेट खराब होता इसमें दिनभर में कई बार पानी जैसा पतला मल त्याग होने लगता है।  अगर इसे समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो डिहाइड्रेशन हो जाता है । शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसे कमजोरी लगने लगती है।

किन  वजहों से होता है पेट खराब

  • बैक्टीरिया से दूषित हुए भोजन या पानी का सेवन करने से (Contaminated food and water)
  • कई बार किसी फूड आइटम से हुई एलर्जी (Allergy) के कारण
  • वायरल इंफेक्शन जैसे- हेपेटाइटिस, नोरोवायरस या रोटावायरस की वजह से
  • फूड पॉयजनिंग

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

लूज मोशन को कंट्रोल करने के लिए घरेलू उपाय

 दही खाए

दही में प्रोबायोटिक्स यानी गुड बैक्टीरिया होता है जो हमारी आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।  लूज मोशन का कारण बनने वाले बैड बैक्टीरिया से लड़कर लूज मोशन की समस्या दूर करने में मदद कर सकती है दही। जब तक पेट पूरी तरह से ठीक न हो जाए तब तक रोजाना 2 बार 1 कटोरी सादी दही खाएं।  चाहें तो दही में चुटकी भर नमक या काली मिर्च मिला सकते हैं लेकिन और कुछ न मिलाएं। लूज मोशन ठीक करने का बेहतरीन उपाय है 1 कटोरी सादी दही।

नारियल पानी है मददगार

नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में सहायता करते हैं।  लूज मोशन होने पर शरीर से पानी के साथ ही जरूरी मिनरल्स भी बाहर निकलने लगते हैं। ऐसे में नारियल पानी शरीर में फ्लूइड्स के बैलेंस को बनाए रखने में और खून के सर्कुलेशन को बेहतर करने में मदद करता है। साथ ही नारियल पानी में विटामिन सी, एमिनो एसिड, मैग्नीशियम और कई एंजाइम्स भी होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

केला और आलू खाएं

केला  और आलू जैसे फल और सब्जियां जिसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती हैआपको मदद मिलेगी। साथ ही इनमें पेक्टिन नाम का पानी में घुलनशील फाइबर होता है जो आंत में अतिरिक्त पानी को सोखने में मदद करता है. साथ ही केले में बेहद अहम इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो लूज मोशन के साथ शरीर से बाहर निकले मिनरल्स के बैलेंस को वापस बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही आपके थके हुए शरीर को एनर्जी भी देता है केला।

 जीरे का पानी है मददगार

जीरे में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है जो आंत को नुकसान पहुंचा रहे बैक्टीरिया को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है और आंत को राहत देता है. साथ ही जीरा का पानी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और तापमान को नॉर्मल करने में भी मदद करता है. केला, आलू और नारियल पानी की ही तरह जीरे में भी पोटैशियम होता है जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...