Bokaro : बोकारो(Bokaro) के नावाडीह थाना क्षेत्र से रहस्यम ढंग से गायब हो गई एक महिला और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने महज 48 घंटे में रांची से सही-सलामत खोज निकाला। बीते 11 अप्रैल से तीनों के गायब होने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद 12 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
Bokaro में नाबालिग समेत 3 लापता
बोकारो SP के निर्देश पर बोकारो के तेज-तर्रार समझे जाने वाले बेरमो के DSP बीएन सिंह के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम टेक्निकल इनपुट और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर रांची में छापेमारी कर तीनों को खोज निकाला। पूछताछ में सामने आया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर मां अपनी बेटियों को लेकर घर में बिना बताये काम की तलाश में रांची चली गई थीं और किराये के मकान में रह रही थीं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर परिजनों को सौंप दिया है। इस सफल कार्रवाई में नावाडीह थाना की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
नाबालिग समेत 3 लापता, मिली रांची में, कैसे खुला राज… देखें वीडियो#bokaro #jharkhand #police pic.twitter.com/dQCOk5M83V
— KohramLive (@KohramLive) April 16, 2026
इसे भी पढ़े :NH पर आग का तांडव, जिंदा ज’ल गये दो…
इसे भी पढ़े :हेमंत कैबिनेट में 53 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें
इसे भी पढ़े :झारखंड सरकार का इंडियन बैंक के साथ MoU, इन्हें मिलेगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़े :Delhi : नया कानून, अब ओवरलोड ट्रकों पर डबल-चौगुना फाइन…
इसे भी पढ़े :7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…












