Kohramive Desk : Mobile से ट्रेन का Live Running Status चेक करना अब आसान हो गया। भारतीय रेलवे की ओर से लोगों को ये सुविधा दी गई है कि लोग किसी भी ट्रेन का रनिंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। हालांकि अब ऑनलाइन भी रेलवे की ओर से रनिंग स्टेटस चेक किया जा सकता है। ट्रेन रनिंग स्टेटस को अब मोबाइल के जरिए भी आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए बस अपने मोबाइल की जरूरत है। लोग आसानी से अपने मोबाइल के जरिए Train का Running Status चेक कर सकते हैं ।रेल नेटवर्क भारत के हर दूर-दराज के क्षेत्र को कवर करता है। वहीं रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। रेलवे के जरिए लंबी दूरी की यात्रा करना काफी सुगम माना जाता है। वहीं हर दिन भारत में रेलवे के जरिए कई हजारों-लाखों किलोमीटर की लंबी यात्रा भी तय की जाती है। इसके लिए ऑनलाइन कई बेवसाइट भी उपलब्ध हैं, जो कि ट्रेन का लाइन रनिंग स्टेटस चेक करने की सुविधा देते हैं। ऐसे में यात्री टेन का रनिंग स्टेटस चेक करना अपना टाइम मैनेज कर सकते हैं।लाइव ट्रेन स्टेटस जानने का मतलब है कि किसी भी ट्रेन का वर्तमान स्थान और इसकी वास्तविक समय, देरी की स्थिति आदि की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके साथ ही इसमें आगामी स्टॉप पर ट्रेन के आगमन का अनुमानित समय भी शामिल होता है। साथ ही ट्रेन के स्टोपेज की जानकारी भी इससे हासिल की जा सकती है।
ऐसे करें लाइव रनिंग स्टेटस चेक
– सबसे पहले https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
– यहां ट्रेन नंबर और नाम डालने का विकल्प दिखेगा। वो डालें।
– इसके बाद जर्नी स्टेशन सेलेक्ट करना होगा।
– इसके बाद तारीख सेलेक्ट करें।
इसके बाद आपको दिखाई देगा कि आपने जो स्टेशन सेलेक्ट किया है वहां ट्रेन कब आएगी और वहां से कब जाएगी। इसके साथ ही उस स्टेशन पर ट्रेन को आने में कितनी देरी है इसकी जानकारी भी मिलेगी। वहीं ट्रेन कौनसे स्टेशन से निकली है, नेक्स्ट स्टेशन कौनसा है और नेक्स्ट स्टोपेज स्टेशन कौनसा ही इसकी जानकारी भी आएगी। वहीं इसमें Show Full Running ऑप्शन भी मिलेगा, जिसके जरिए ट्रेन के स्टार्टिंग प्वाइंट से लेकर ट्रेन के अंतिम स्टेशन तक की जानकारी हासिल की जा सकती है।
इसे भी पढ़ें : रांची के शिवालिक होटल में ठहरे बाप-बेटे की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदेही….देखें
इसे भी पढ़ें :बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, 14 की दर्दनाक मौत, देखें…
इसे भी पढ़ें :उग्रवादियों का तांडव : मिक्सर मशीन से डीजल निकाल उसे ही फूंक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :RBI ने इस सरकारी बैंक पर ठोका जुर्माना, जानिए कारण
इसे भी पढ़ें :यहां सिर्फ 26 रुपये में कीजिये हवाई यात्रा, बस 13 जुलाई तक है ऑफर
इसे भी पढ़ें :लावारिस लाशों को सद्गति दिलाने में जुटा है मुक्ति, एक साथ किया 27 शवों का दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :बीच रास्ते में बंद हुआ रोपवे, जिंदगी-मौत के बीच झूलते रहे विधायक सहित 50 यात्री








