रांची : बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बिहार की राजधानी पटना, किशनगंज, सुपौल, अररिया और सहरसा समेत कई इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए।
इसे भी पढ़ें : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
राहत की बात ये रही है अभी तक कही से जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। हालांकि इस दौरान लोग दहशत में जरूर आ गए और अपने-अपने घरों से निकलकर सड़क पर या खाली मैदान की ओर भागे। मिल रही सूचना के अनुसार बिहार ही नहीं असम, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिक्किम-भूटान बॉर्डर पर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : अवैध हथियार की जुगाड़ में गया सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में
दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी यह झटके महसूस किए गए। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।












