spot_img

Amul के हेल्प से करें मासिक 5 लाख की कमाई, जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : नौकरी की चिंता छोड़ें। बिजनेस का सुनहरा अवसर मौजूद है। डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल (Amul) के साथ बिजनेस करने का इस समय बड़ा मौका है। अमूल फ्रेंचाइजी (Amul franchise) ऑफर कर रही है। छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है। अमूल की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा है। इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है।

2 लाख से शुरू कर सकते हैं बिजनेस

अमूल बिना किसी रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है। आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपये खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत में ही अच्‍छा खासा प्रॉफिट कमाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिये हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपये की बिक्री हो सकती है।

कैसे लेनी होगी फ्रेंचाइजी

अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली वाली में निवेश करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपये निवेश करने होंगे। अगर दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे।

इतना मिलता है कमीशन

अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्‍ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है। इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है। प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।

कितनीजगह की जरुरत

अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।

इस प्रकार करना है अप्‍लाई

अगर आप फ्रेंचाइजी के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं तो आपको retail@amul.coop पर मेल करना होगा। इसके अलावा इस लिंक http://amul.com/m/amul-scooping-parlours पर जाकर भी जानकारी ली जा सकती है

 Read More :जैप-10 की महिला जवान को ट्रक ने कुचला

Read More :…और भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

Read More :BREAKING : रांची के जाने-माने मशहूर टेंट व्यवसायी तिलक राज आज़मानी का निधन

Read More :देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने दिया इस्तीफा…

Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो

Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...