spot_img

अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी E-Commerce कंपनियों पर हो सकती है कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट और अन्य पर आपराधिक कार्रवाई करने की योजना बनाई है। यह कार्रवाई गुटखा और अन्य सामग्री की बिक्री के मामले में की जाएगी।

एक महीने तक चली जांच

दरअसल एक महीने तक चली जांच के बाद राज्य के FDA ने गुटखा, पान मसाला जैसे वेंडर्स के साथ-साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स दिग्गजों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने वाला है। FDA की जांच में पता चला है कि ई-कॉमर्स कंपनी और इसके वेंडर्स पान मसाला, गुटखा और सुगंधित सुपारी बेच रहे हैं। FDA ने एक प्रेस बयान में कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों पर पान-गुटखा के जो प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं, उनको राज्य में बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

17-28 दिसंबर तक हुई जांच

एफडीए के अधिकारियों ने सबूत इकट्ठा करने के लिए 17 से 28 दिसंबर के बीच ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न वेंडर्स से प्रोडक्ट्स खरीदे। राज्य सरकार ने आम जनमानस के स्वास्थ्य की चिंता के चलते 2012 में गुटखा और अन्य संबंधित उत्पादों के उत्पादन, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया था। एफडीए के एक अधिकारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद महाराष्ट्र में प्रतिबंधित खाद्य वस्तुओं को बेचने के लिए विक्रेताओं और राज्य सरकार के निषेध आदेश का उल्लंघन करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : अब Facebook के वीडियो को आसानी से कर सकते हैं Download

मसालों में की जा रही मिलावट

उधर दूसरी ओर एक अलग मामले में खाद्य नियामक FSSAI ने राज्यों के फ़ूड कमिश्नर्स से कहा कि वे मसालों में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी अभियान चलाएं। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा है कि घरेलू बाजार में मिलावटी मसालों की बिक्री को लेकर मीडिया में खबरें आई हैं।

सभी राज्यों को कार्रवाई का आदेश

FSSAI ने पत्र में कहा कि धनिया पावडर जैसे मसालों में बाजरा और धनिया तने की मिलावट की जा रही है। हल्दी पावडर में टूटे चावल की मिलावट की जा रही है जिसे पीले रंग के साथ मिलाया जाता है। रेगुलेटर ने राज्यों के खाद्य कमिश्नर्स से कहा कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के तहत थोक बाजारों और मंडियों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले मसालों जैसे हैल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर आदि में मिलावट रोकने के लिए प्रभावी अभियान चलाएं।

इसे भी पढ़ें : 2021 में Facebook लॉन्च करेगी Physical Security Keys, ये होगा फायदा

इसे भी पढ़ें : TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

इसे भी पढ़ें : किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

इसे भी पढ़ें : भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

इसे भी पढ़ें : सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

spot_img

Related articles:

TSPC के सब-जोनल कमांडर की कहानी पर लगा ब्रेक…

Ranchi : रांची और लातेहार के बीच दहशत का...

किसानों की योजना में सेंध, 2.45 लाख ‘डबल एंट्री’ का खुलासा…

Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे...

भाजपा मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, क्या-क्या कहा… देखें वीडियो

Kohramlive : विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद...

थानेदार बदला तो बदली तस्वीर, पीड़िता को मिला इंसाफ…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में गुजरे 6 महीने...

सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार...