सड़कों पर बढ़ता खतरा, गढ़वा में चिंता की घंटी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के समाहरणालय सभागार में सोमवार DC अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक में आंकड़ों ने सबको चौंका दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने जो तस्वीर पेश की, वह डराने वाली है, दुर्घटनाएं 47 हुई। इसमें करीब 32 लोगों की मौत हो गई, वहीं, करीब 54 लोग जख्मी हुये। DC ने साफ कहा कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी। स्कूल, कॉलेज और ITI में विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये, ताकि युवा जिम्मेदार ड्राइवर बनें। DC अनन्य मित्तल ने भीखही मोड़ और अन्नराज नावाडीह जैसे खतरनाक स्थलों पर मिरर, बेहतर लाइटिंग एवं अंडरपास और फुट ओवर ब्रिज पर सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के निर्देश दिये। हेलमेट, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग पर सख्त जांच के आदेश दिये। किसी तरह की ढील नहीं देने को कहा। वहीं, नगर परिषद को जलजमाव, अतिक्रमण को हटाने एवं प्रमुख जगहों पर CCTV लगाने के निर्देश दिये। गांव से हाईवे जोड़ने वाले रास्तों पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप और रेडियम संकेतक लगाने को कहा गया। सिविल सर्जन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर देने और एम्बुलेंस उपलब्ध रखने के निर्देश दिये। National Highways Authority of India को 1033 हेल्पलाइन के बोर्ड ज्यादा लगाने को कहा गया। आम लोगों से अपील की गई कि आपात स्थिति में 112 नंबर का इस्तेमाल करें। बैठक में SP आशुतोष शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी, इंजीनियर और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img

Related articles:

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S

Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें

Kohramlive : मोबाइल रिचार्ज के बढ़ते दामों के बीच...

झारखंड में इस रोज तक बारिश…

Ranchi : झारखंड में बीते कुछ दिनों से हो...

वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…

Bihar : बिहार के गोपालगंज में मोकामा विधायक अनंत...