कोहराम लाइव डेस्क: सोशल मीडिया के रूप में सर्वाधिक चर्चित फेसबुक (Facebook) का इस्तेमाल हम वर्षों से रहे हैं। शुरुआत से अब तक इसमें कई प्रकार के फीचर्स देखें गए हैं। फेसबुक हमें एक दूसरे से कनेक्ट रखने के साथ-साथ हमारा मनोरंजन (Entertainment) करने में भी हमारी मदद करता है। फेसबुक पर धीरे-धीरे वीडियोज़ का चलन अब बढ़ गया है। ऐसे में हम भी वीडियोज़ देखकर अपना टाइम पास करते हैं। कई बार हमें फेसबुक पर काफी इंट्रेस्टिंग कंटेंट और वीडियो भी मिल जाते हैं। ऐसे मज़ेदार वीडियो को हमें अपने फोन में सेव करने का भी मन करता है।
इसे भी पढ़ें :सीएम ने कई योजनाओं का ऑनलाइन किया शिलान्याय व उद्घाटन
फेसबुक पर हमें जो ‘Save’ करने का ऑप्शन दिखाई देता है, वह दरअसल फेसबुक ऐप में ही वीडियो को सेव करने के लिए होता है। एक ऐसा भी तरीका है, जिसे इस्तेमाल करके हम फेसबुक की वीडियोज़ को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसका प्रोसेस।
इसे भी पढ़ें :गढ़वा में जिला यूथ पार्लियामेंट का हुआ वर्चुअल आयोजन
ऐसे डाउनलोड करें फेसबुक वीडियो
- अगर आप Android फोन में फेसबुक चला रहे हैं और उस दौरान किसी इंट्रेस्टिंग वीडियो को फोन में डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको वह फेसबुक वीडियो ओपेन करें।
- अब आपको शेयर, कमेंट और क्लिक बटन के ऊपर तीन डॉट मिलेगा जहां से आपको उसे टैप करना होगा और लिंक कॉपी करना होगा. अब आपको अपने ब्राउज़र में net को ओपन करना होगा।
- यहां वीडियो का लिंक पेस्ट कर दें। इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जहां टैप करना होगा, जिसके बाद आपके सामने एक ऑप्शन आएगा कि आप उस विडियो को किस फाइल में सेव करना चाहते हैं. इस तरह इस प्रोसेस को फॉलो कर Android फोन में फेसबुक वीडियो को डाउनलोड कर सकते हैं।
- अबजब भी आपको उस वीडियो को देखना होगा, तो आपको फेसबुक ओपेने नहीं करना होगा। आप आसानी से अपने फोन के डाउनलोडेड आइटम में जाकर फेवरेट वीडियोज़ को देख सकेंगे।
इसे भी पढ़ें :हर मोर्चे पर हेमंत सरकार विफल : भानु प्रताप शाही










