spot_img
spot_img

Dumka-Bermo by-election : सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ने झोंकी ताकत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : झारखंड के Dumka और Bermo में उपचुनाव को लेकर प्रचार का शोर आज शाम थम गया। दोनों सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पूरी सुरक्षा के बीच तीन नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

अब रैलियां, भाषण या प्रेस वार्ता नहीं होगी। लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार नहीं होगा। सोमवार शाम तक प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकेंगे। दोनों सीट पर कांटे की टक्‍कर मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

बेरमो में कांग्रेस प्रत्याशी कुमार जयमंगल सिंह और भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल के बीच सीधी टक्कर है। वहीं दुमका में पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी लुईस मरांडी तथा झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है।

बता दें कि Dumka सीट हेमंत सोरेन के छोड़ने के बाद खाली हुई थी। वहीं Bermo सीट कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेंद्र सिंह के निधन के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़ें : Gumla : घर के इकलौते बेटे ने की खुदकुशी, पिकनिक मनाकर लौटा था

दोनों सीट सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के लिए महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि इस दोनों विधानसभा उपचुनाव की जीत-हार का असर सरकार पर नहीं पड़ेगा, बावजूद इसके सत्ता पक्ष और विपक्ष ने दोनों इस उपचुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। दोनों सीटों पर जीत के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

जहां एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत झामुमो के सभी बड़े नेता दुमका में कैंप किए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरी कांग्रेस पार्टी दमखम के साथ बेरमो में जुटी है। बीजेपी की पूरी टीम भी दुमका और बेरमो में जमी हुई है। बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पार्टी के सभी विधायक और प्रमुख नेता दोनों विधानसभा सीट क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं और लोगों को बीजेपी की नीति से अवगत करा रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...