spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीपीई किट में सात फेरे, बिना कनिया लिये बारात लेकर लौटे दूल्‍हे राजा, जानिये क्‍यों…  

Date:

spot_img
spot_img

उत्‍तराखंड : कोरोना काल में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। कोरोना महामारी के बीच शादी-सीजन भी शुरू हो गया है। मगर इस दौरान काफी संख्‍या में लोगों के संक्रमित मिलने से लोग दह‍शत में भी हैं। कई शादी को टाल भी दिया जा रहा है। मगर महामारी में भी कुछ सुखद तस्‍वीरें सामने आ रही है। ऐसी ही एक तस्‍वीर उत्‍तराखंड से सामने आई है। जहां शादी समारोह के दौरान दुल्‍हन कोरोना पॉजिटिव निकल गई। इसके बाद लोग दहशत में आ गए। मगर गांववालों ने शादी को कैंसल करने के बजाय पूरी सावधानी के साथ शादी को संपन्‍न कराया।

Read More : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा

मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लाट गांव की है। यहां स्‍व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत भी संपन्न हो गया था। बृहस्पतिवार को लाट गांव में बारात आनी थी। मगर सुबह कोविड अस्पताल बेस से जैसे ही दुल्हन के परिजनों को फोन आया तो वहां हड़कंप मच गया। दुल्‍हन विनीता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी दौरान बारात भी पहुंच गई। फिर दोनों पक्ष के प्रबुद्ध लोगों ने फैसला किया कि पूरी सावधानी के साथ शादी का संपन्‍न करायी जाए। पीपीई किट पहनकर दूल्‍हा-दुल्‍हन के गांव से कुछ दूर खेत में सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों पक्ष के पंडित भी पीपीई किट में नजर आए। शादी संपन्‍न होने के बाद दूल्‍हा बिना दुल्‍हन लिए ही बारात लेकर लौट गया। वहीं दुल्‍हन को घर में ही आइसोलेट किया गया।

Read More : गुस्‍से में भी हाथी ने दिखाई इंसानियत, पूरे खेत को रौंदा, मगर उस पौधे को नहीं छुआ जिसमें था… (देखिए वीडियो)    

Read More : आप गाड़ी में बैठिए मैं Toilet से आती हूं… बोल ससुराल जा रही दुल्‍हन प्रेमी संग फरार

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...