Bihar : बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 80 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित की। छापेमारी के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है और अब उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज करने की तैयारी चल रही है। आर्थिक अपराध इकाई ने 31 मार्च को एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्णिया के 3, किशनगंज के 2 और पटना, अररिया व सिलीगुड़ी के एक-एक ठिकाने शामिल हैं। छापेमारी में करीब 36 जमीन के दस्तावेज बरामद हुये हैं, वहीं, नोएडा और गुरुग्राम में निवेश के सबूत भी मिले हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्णिया में 3600 स्क्वायर फीट में बना उनका चार मंजिला बंगला है, जिसकी कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
DSP गौतम कुमार हो सकते हैं दंडित
घर की साज-सज्जा पर ही 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किये गये हैं। इसके अलावा 60 लाख रुपये के गहने, महंगी घड़ियां और Hyundai Creta व Mahindra Thar जैसी लग्जरी गाड़ियां भी बरामद हुई हैं। DSP की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल भी जांच के घेरे में है। बताया जा रहा है कि वे थार गाड़ी से स्कूल आती-जाती थीं, जिस पर पुलिस का लोगो भी लगा हुआ था। जांच के दौरान ‘गर्लफ्रेंड कनेक्शन’ भी सामने आया है, जिसके नाम पर जमीन खरीदने के दस्तावेज मिले हैं। महिला के घर से 7 प्लॉट के कागजात और करीब 60 लाख रुपये के गहने बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही एक विधायक के साथ मिलकर सिलीगुड़ी में चाय बागान खरीदने और नोएडा-गुरुग्राम में फ्लैट निवेश के संकेत भी मिले हैं।
ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग केस की तैयारी
EOU ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले की जांच करेगा। पुलिस मुख्यालय ने गौतम कुमार को पद से हटाकर मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया है। उनकी जगह मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के अधिकारी गौतम कुमार ने सीमांचल के कई जिलों में लंबी सेवा दी और एक सख्त पुलिस अधिकारी की छवि बनाई। लेकिन अब उन्हीं पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने पुलिस सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिये हैं।
-1774928448780.webp)

इसे भी पढ़े :India : ईरान संकट के बीच भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन…
इसे भी पढ़े :बिहार में अपहरण पर पूर्व DGP का बड़ा बयान, चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़े :Train Schedule : आज रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का बदला टाइम…
इसे भी पढ़े :Punjab News : मुंहबोली बहन बनाकर ले गया, कई दिनों तक किया…
इसे भी पढ़े :Khunti News : तालाब में डूब गये 3 मासूम…








