192 करोड़ के ड्रग मिले इस जंगल में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वर्धा जिले के करंजा घाडगे के घने जंगलों में चल रही एक बड़े स्तर की अवैध मेफेड्रोन (MD) ड्रग फैक्ट्री का खुलासा करते हुये उसे ध्वस्त कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कई दिनों की गहन निगरानी के बाद की गई यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘हिंटरलैंड ब्रू’ के तहत क्रैक की गई, जिसे इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। छापेमारी में DRI ने 128 किलो तैयार मेफेड्रोन और 245 किलो कच्चा माल जब्त किया, जिनकी कुल अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 192 करोड़ रुपये आंकी गई है। फैक्ट्री से बड़े पैमाने पर मेफेड्रोन उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, भट्टियां, केमिकल और अन्य मशीनरी भी बरामद की गई। फैक्ट्री से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड, फाइनेंसर और केमिस्ट शामिल हैं। तीनों लंबे समय से प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का हिस्सा थे। इनके खिलाफ NDPS एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गृह राज्य मंत्री और वर्धा जिले से ही आने वाले पंकज भोयर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुये मीडिया से कहा कि इतनी बड़ी फैक्ट्री चल रही थी और पुलिस को भनक तक नहीं लगी, यह बड़ी नाकामी है।

इसे भी पढ़े : विरुष्का के प्यार के 8 साल, चमक बरकरार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...