विरुष्का के प्यार के 8 साल, चमक बरकरार

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज 11 दिसंबर को अपनी आठवीं वेडिंग ऐनिवर्सरी मना रहे हैं। कपल ने 2017 में इटली की ड्रीमी लोकेशन पर सात फेरे लिए थे। आज दोनों दो बच्चों वामिका (2021) और अकाय (2024) के पेरेंट्स हैं। सोशल मीडिया पर ‘विरुष्का’ के नाम से मशहूर यह कपल आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है। दरअसल, अनुष्का और विराट पहली बार 2013 में एक विज्ञापन शूट के दौरान मिले थे। शूट के वक्त विराट काफी नर्वस थे, वहीं अनुष्का ने माहौल हल्का रखा और यहीं से दोस्ती ने रफ्तार पकड़ी। 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान दोनों के रिश्ते ने पहली बार सुर्खियां बटोरीं। मेलबर्न टेस्ट में सेंचुरी जड़ने के बाद विराट का अनुष्का को दिया गया फ्लाइंग किस आज भी फैंस के दिलों में ताजा है। कुछ साल डेटिंग के बाद कपल ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली। पावर कपल की नेटवर्थ यानी कुल संपत्ति करीब 1300 करोड़ रुपये है।

विराट 

विराट कोहली की नेटवर्थ: ~1010 करोड़ रुपये

टेस्ट मैच: 15 लाख

वनडे: 6 लाख

T20: 3 लाख

IPL फीस: 21 करोड़ प्रति सीजन

ब्रांड एंडोर्समेंट: प्रति डील 7.5–10 करोड़

इंस्टाग्राम पोस्ट: 8.9 करोड़ प्रति पोस्ट

एक्स पोस्ट: 2.5 करोड़

अनुष्का

अनुष्का शर्मा की नेटवर्थ: ~255 करोड़ रुपये

प्रति फिल्म फीस: 7 करोड़

ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना: 5–10 करोड़

इंस्टाग्राम पोस्ट कमाई: 95 लाख रुपये

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का 2018 की फिल्म ‘जीरो’ के बाद बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें बतौर प्रोड्यूसर ‘बुलबुल’ (2020) और ‘काला’ (2022) में सराहना मिली। फैंस उनकी स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें वे झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती दिखेंगी। वहीं विराट की फॉर्म अब भी टॉप क्लास है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट ने 300 रन, दो शतक और एक नाबाद अर्धशतक की धमाकेदार इनिंग्स खेलीं। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...