Ranchi : रांची पुलिस ने 20 किलो गांजा के साथ एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा है। दोनों को रांची से बिहार जाने वाली जय माता दी बस से पकड़ा गया। पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को खबरीलाल से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जय माता दी बस से भारी मात्रा में गांजा बिहार ले जा रहे हैं। सिटी एसपी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने जय माता दी बस की जांच की, जिसमें एक बैग से 20 किलो गांजा मिला। इस मामले में पुलिस ने निजामुद्दीन आलम और रुकसाना खातून को गिरफ्तार किया है। दोनों गोपालगंज के यादवपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर के रहने वाले हैं।
नशे के सौदागरों को धर दबोचने में सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, खेलगांव थानेदार मनोज कुमार महतो, सब इंस्पेक्टर राजीव रंजन, सदर थाना की सब इंस्पेक्टर बिनीता सिंह, एएसआइ राम बाली सिंह, गामा प्रसाद सिंह, सिपाही मुकुंद कुमार और सत्येंद्र राम की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : जबतक जिंदा हूं, बैठी रहूंगी धरना पर, बोली दुल्हन, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बुझते चिराग को जलाने के लिए खुद जलती है मीरा ठाकुर…
इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें
इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्थगित, नवोदय एग्जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख
इसे भी पढ़ें :1 रुपये में घर लाएं Scooty, इस कंपनी का 11 मार्च तक ऑफर!
इसे भी पढ़ें :दो साल बाद विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, जानिये कब से शुरू होगी फ्लाइटें
इसे भी पढ़ें :Election रिजल्ट आने से पहले CM दूह रहे बकरी, देखें वीडियो…










