spot_img
spot_img
spot_img

जबतक जिंदा हूं, बैठी रहूंगी धरना पर, बोली दुल्‍हन, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Rajasthan : सगाई के बाद बारात लेकर नहीं आने वाले दूल्‍हा कुशल कुमार की मुश्किल बढ़ गई। यह मुश्किल बढ़ाई है उसकी होने वाली दुल्‍हन खुशबू ने। सजी संवरी दुल्‍हन खुशबू अपने होने वाले दूल्‍हे के आंगन में धरने पर बैठ गई है। उसका कहना है जब तक जिंदा हूं, धरने पर बैठी रहूंगी। दूल्हा कुशल कुमार उसके साथ शादी करें या फिर उसे सजा मिले। समझाने-बुझाने गये लोग और पुलिस भी उसकी जिद के आगे बेवस और लाचार है। मौके पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। खुशबू का कहना है कि कुशल के साथ उसकी सगाई हुई यह सबने देखा, सबने जाना अब वह किसी और के साथ घर नहीं बसा सकती।

वहीं खुशबू के पापा महेशचंद का इल्‍जाम है कि मन की मुराद पूरी नहीं होने के कारण दूल्‍हा कुशल कुमार बारात लेकर नहीं आया। बीते साल 29 नवम्‍बर को दोनों की सगाई हुई थी। 4 मार्च को शादी होने वाली थी। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी। स्‍वयंवर मैरिज होम में शादी होने वाली थी। शराती और बाराती जुटने शुरू हो गये थे, पर दूल्‍हा कुशल कुमार और उसके घरवालों ने ऐन मौके पर दहेज की डिमांड कर दी। असमर्थता जताने पर वह शादी करने से मुकर गया। दुखी पिता इंसाफ की चाह में थाना में गुहार लगायी है। यह वाक्‍या राजस्‍थान के भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना क्षेत्र का है। कुशल का घर प्रिंस नगर में है। उसके पिता का नाम वीरेंद्र कुंतल है। कुशल के पिता का कहना है कि दुल्हा बीमार हो गया।

इसे भी पढ़ें : जमाने भर में बढ़ी घर की शान बेटियों से…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं के माध्यम से राज्य की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :डॉक्‍टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें

इसे भी पढ़ें :67वीं BPSC PT परीक्षा फिर स्‍थगित, नवोदय एग्‍जाम की आयोग ने बढ़ाई तारीख

इसे भी पढ़ें :1 रुपये में घर लाएं Scooty, इस कंपनी का 11 मार्च तक ऑफर!

इसे भी पढ़ें :दो साल बाद विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, जानिये कब से शुरू होगी फ्लाइटें

इसे भी पढ़ें :Election रिजल्ट आने से पहले CM दूह रहे बकरी, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...