RANCHI : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बुके एवं मेमोंटो देकर उनका अभिनंदन किया। राज्य में चल रही पेयजल एंव स्वच्छता विभाग की योजनाओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया। विभाग का प्रगति प्रतिवेदन भी सौंपा। राज्यपाल को जल-जीवन मिशन के तहत पूर्ण योजनाओं, चालू स्कीम तथा निकट भविष्य में आने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया।
मंत्री के अनुरोध पर राज्यपाल ने दिया आश्वासन
मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने राज्यपाल रमेश बैस से एसएसजेएसएन कॉलेज, गढ़वा के नवनिर्मित मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल का नामकरण संविधान सभा के सदस्य एवं स्वतंत्रता सेनानी यदुवंश सहाय के नाम पर यदुवंश सहाय मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल करने तथा जीएलए कॉलेज, मेदिनीनगर के मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल का नामकरण अमिय कुमार घोष मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल करने का अनुरोध किया। मंत्री ने बताया कि पूर्व में भी इन महान विभूतियों के नाम पर नवनिर्मित मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल का नामकरण करने के नीलांबर-पीतांबर के कुलपति से पत्राचार किया गया था। मंत्री ने कहा कि अभी पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पलामू प्रमंडल के स्वतत्रंता सेनानियों को श्रद्धांजलि स्वरूप नवनिर्मित मल्टीपरपस एग्जामिनेशन हॉल का नामकरण किया जाना उचित होगा। राज्यपाल ने मंत्री मिथिलेश को आश्वस्त किया कि वे इस मामले में व्यक्तिगत रुचि लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
इसे भी पढ़ें : देवर-भाभी करते थे गंदा धंधा, देखें क्या हुआ उनके साथ
इसे भी पढ़ें :भैया की साली से प्यार बना काल, हुआ खौफनाक अंत, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें :बेवा मां रोजी रोटी के जुगाड़ में गई बाहर, घर में बेटी को नोंच डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन की रहमत क्या बरसी, बच गई लुटने से सात बेटियां, देखें कैसे..
इसे भी पढ़ें :2 लाख का ईनामी लंबू के पास था AK-47, फिर क्या हुआ उसका, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :थाना के बाहर रोती मां को मिला उसका बेटा…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो








