spot_img

खाली पेट नारियल पानी पीने से बॉडी पर होता है ऐसा असर, जान लें जरूरी बातें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: गर्मी में शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रूप में बने रहना जरूरी है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है। इसमें नारियल पानी की भूमिका कारगर होती है। नारियल पानी नियमित रूप से पीने से शरीर को फायदा मिलता है। यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है। हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने में भी नारियल पानी सक्षम है। इसमें नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं।

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय-

नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं. इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं. लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं.

खाली पेट करें सेवन

सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं. नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है, साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है.

पाया जाता है लॉरिक एसिड

नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

नारियल पानी को बेस्ट नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। वर्कआउट के बाद, Coconut Water इंटेंस एक्सरसाइज के बाद खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से रिस्टोर करने में मदद करता है।

रात में पीने से कम होता है स्‍ट्रेस

रात में सोने से पहले नारियल पानी का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत रहता है। रात में सोते समय अगर आप Coconut Water पीते हैं तो शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है। Coconut Water में पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें सेहतमंद रखने में मदद हैं।

 इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट, तीन पुलिसकर्मी जख्मी… देखें

 इसे भी पढ़ें :एक जुलाई को ही क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे… जानिये यहां

 इसे भी पढ़ें :होटल में गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा शोर

 इसे भी पढ़ें :रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...