spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में हजारों पैरेंट्स के सपने अब लेने लगे आकार… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जमशेदपुर की रूबी दास को अब उम्मीद है। उनकी बेटी अंजना दास भी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर सकेगी। रूबी दास अपनी होनहार बेटी को आर्थिक समस्या की वजह से CBSE संबद्धता प्राप्त स्कूल में पढ़ाई कराने में सक्षम नहीं थी। लेकिन CM हेमंत सोरेन की पहल पर शुरू की गई उत्कृष्ट विद्यालयों ने बेटी को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्राप्त करने का रास्ता साफ कर दिया। यह कहते हुए रूबी दास भावुक हो गई। मौका था पूरे राज्य में उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन के लिए चयन परीक्षा का। आज ऐसे ही हजारों अभिभावकों की उम्मीद की किरण जाग उठी है।

यहां याद दिला दें कि झारखंड में पहली बार सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कर उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की CM के सार्थक प्रयास के बाद अभिभावकों में अपने बच्चे-बच्चियों के नामांकन को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। बड़ी संख्या में अभिभावकों द्वारा झारखण्ड सरकार की उत्कृष्ट विद्यालय की इस ऐतिहासिक पहल को सराहा जा रहा है।

हर ओर दिखा उत्साह

प्रवेश परीक्षा देने आए बच्चों और उनके माता-पिता में खासा उत्साह देखने को मिला था। कई माता-पिता के लिए यह भावुक क्षण भी था। उनका सपना साकार हो रहा था। गरीबी उनके बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने में आड़े नहीं आ रही थी। कुल 11986 उपलब्ध सीट के लिए चयन परीक्षा में कुल 37309 विद्यार्थी शामिल हुए। सबसे अधिक देवघर में 3915, पलामू में 3344, लोहरदगा 2517, चतरा में 2352, सरायकेला-खरसावां में 1818, गिरिडीह में 1693, पूर्वी सिंहभूम में 1638, रामगढ़ में 1607, रांची में 1554 विद्यार्थी शामिल हुए।

बढ़ाई गई थी आवेदन जमा करने की समय सीमा

अभिभावकों की मांग को देखते हुए उत्कृष्ट विद्यालयों में आवेदन जमा करने की समय सीमा 25 मई 2023 तक बढ़ाई गई थी। उसी के तहत मंगलवार को चयन परीक्षा का आयोजन हुआ। अब प्रथम मेधा सूची 7 जून को जारी होगा एवं 12 जून से मेधा सूची के अनुसार नामांकन प्रारंभ होगा।

इसे भी पढ़ें : रांची में आज से फिर धारा 144, जानें कब तक…

इसे भी पढ़ें : सुप्रीमो की 8 दिनों की रिमांड खत्म, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : मेडल बहाने हरिद्वार पहुंचे पहलवान, क्या बोली पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : 2 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, क्या बोलें SP देखें…

इसे भी पढ़ें : JAC ने आउट किया 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट, ये रहें टॉपर…

इसे भी पढ़ें : जवान युवक की ऐसी मौत, परिवार में मचा कोहराम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...