Ranchi : CM हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में टाटा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। CM से मिलने आये प्रतिनिधिमंडल ने जैसे आने वाले कल का खाका उनके सामने खोल दिया हो। बातें सिर्फ गाड़ियों की नहीं थीं… यह उस भविष्य की आहट थी, जहां धुआं नहीं, सिर्फ साफ हवा होगी। जहां ट्रकों की गड़गड़ाहट पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि हाइड्रोजन और बिजली की शक्ति से गूंजेगी। CM ने गहरी निगाहों से सुना और टाटा मोटर्स के अफसरों ने जैसे भविष्य की सड़कों पर चलने वाले भारत की तस्वीर खींच दी। बैठक में मौजूद अधिकारी गवाह थे उस पल के, जब एक राज्य और एक कंपनी ने मिलकर हरित ऊर्जा की नयी क्रांति की इबारत लिखने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, टाटा मोटर्स के ग्लोबल हेड-गवर्नमेंट पब्लिक अफेयर्स सुशांत चंद्रकांत नाईक, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) विशाल बादशाह, प्लांट हेड (टाटा कमिंस) अनितेश मोंगा सहित गवर्नमेंट अफेयर्स और फाइनेंस टीम के सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े : UPI नियमों में आज से हुये बड़े बदलाव… जानें
इसे भी पढ़े : गजकेसरी योग का जादू : इस हफ्ते किस पर बरसेगी किस्मत जानें…
इसे भी पढ़े : अमीर बनने के ये 5 सीक्रेट्स! इन तीन रईसों की खास आदतें… जानें
इसे भी पढ़े : वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला… जानें











