spot_img
spot_img
spot_img

UPI नियमों में आज से हुये बड़े बदलाव… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपीआई (UPI) से लेनदेन करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खबर है। 15 सितंबर 2025 से UPI ट्रांजैक्शन से जुड़े नये नियम लागू हो गये हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यह बदलाव किया है। इसके तहत अब कुछ खास कैटेगिरीज में आप एक दिन में 10 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकते हैं। यह नियम Person-to-Merchant (P2M) ट्रांजैक्शन पर लागू होंगे, यानी जब आप किसी दुकानदार या संस्था को पेमेंट करेंगे। लेकिन जब आप किसी व्यक्ति को पैसे भेजेंगे (Person-to-Person या P2P), तब पहली जैसी लिमिट यानी 1 लाख रुपये प्रतिदिन ही लागू रहेगी।

नए नियमों के अनुसार, अब ये लिमिट्स लागू होगी

  • इंश्योरेंस और कैपिटल मार्केट निवेश: पहले 2 लाख थी, अब 5 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन।
  • यात्रा (Travel) से जुड़ी बुकिंग: अब एक बार में 5 लाख रुपये और रोजाना 10 लाख तक।
  • सरकारी ई-मार्केटप्लेस पर टैक्स और अन्य पेमेंट्स: प्रति ट्रांजैक्शन 5 लाख और डेली लिमिट 10 लाख रुपये।
  • लोन और ईएमआई पेमेंट्स: अब एक बार में 5 लाख और रोजाना 10 लाख तक भुगतान संभव।
  • क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान: एक बार में 5 लाख, लेकिन रोजाना लिमिट 6 लाख रुपये।
  • ज्वेलरी खरीद: पहले सीमा 1 लाख थी, अब बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि रोजाना की सीमा 6 लाख रुपये रहेगी।
  • बैंक सेवाओं जैसे टर्म डिपॉजिट और फॉरेक्स पेमेंट्स: अब 5 लाख रुपये तक के ट्रांजैक्शन की अनुमति।

NPCI ने कहा है कि यह बदलाव इसलिए किये गये हैं क्योंकि आज के समय में लोग सिर्फ छोटे नहीं, बल्कि बड़े पेमेंट्स भी UPI से करना चाहते हैं। नये नियमों से अब हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन्स भी बिना किसी रुकावट के पूरे किये जा सकेंगे। इससे डिजिटल पेमेंट्स और भी आसान, तेज़ और भरोसेमंद बन जाएंगे।अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...