Kohramlive : सितंबर के तीसरे सप्ताह का आरंभ गजकेसरी राजयोग की छाया में हो रहा है। मानो आसमान की चादर पर सितारे नई कहानी लिख रहे हों। शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर केतु से मिलेंगे, सूर्य और बुध कन्या राशि में मिलकर बुधादित्य योग बनायेंगे। मंगल तुला में, राहु कुंभ में, गुरु मिथुन में और शनि मीन में वक्री, यानी हर ग्रह जैसे जीवन की किताब में नया अध्याय खोलने को तैयार है। इस सप्ताह टैरो के पन्ने बताते हैं कि कुछ राशि वालों की झोली खुशियों से भर सकती है, तो कुछ को पुराने बोझ से मुक्ति मिल सकती है। रिश्तों में सुकून, कामकाज में सफलता और दिल में आशा की लौ जलाने का समय है।
मेष (Aries) : जैसे किसी तंग गली से निकलकर अचानक खुला मैदान मिल जाये, वैसा सुकून आपको इस हफ्ते मिलेगा। दफ्तर में तारीफ, निजी जीवन में सहयोग और पैसों में राहत, सब आपका हौसला बढ़ायेंगे। शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: क्रिमसन लाल। सलाह: मंगलवार को लाल मोमबत्ती जलायें, मन के अंधेरे को रोशनी में बदलते देखें।
वृषभ (Taurus) : धीमी चाल लेकिन मजबूत कदम। यही मंत्र है आपके लिये। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर चलें और रिश्तों में धैर्य रखें। अंत में शांति का अहसास आपका इनाम होगा। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मॉस ग्रीन। सलाह: अपने डेस्क पर हरे पत्ते रखें, यह याद दिलायेंगे कि स्थिरता ही असली जीत है।
मिथुन (Gemini) : आपके शब्द तलवार से भी तेज होंगे। सच्ची बातचीत पुराने मतभेदों को पिघला देगी। टीमवर्क में सफलता और रिश्तों में मिठास लौटेगी। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी नीला। सलाह: रोज कुछ मिनट सांसों पर ध्यान दें, जवाब आपके भीतर छिपे हैं।
कर्क (Cancer) : पुराने डर और अधूरे काम को पीछे छोड़ने का वक्त है। अंतर्ज्ञान की आवाज पर भरोसा करें। रिश्ते और कामकाज दोनों में सुकून और नई शुरुआत का मौका मिलेगा। शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: सिल्वर ग्रे। सलाह: शाम को लैवेंडर जलायें, मन हल्का होगा।
सिंह (Leo) : यह सप्ताह आईना बनकर आपके सामने खड़ा होगा, क्या आप समय सही जगह खर्च कर रहे हैं? संतुलन पाते ही रचनात्मकता और आत्मविश्वास लौटेगा। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा पीला। सलाह: कार्यस्थल पर फूलों से भरा कटोरा रखें, ऊर्जा का प्रवाह बढ़ेगा।
कन्या (Virgo) : धीरे-धीरे लेकिन स्थिरता के साथ सफलता मिलेगी। आपके सुझाव दूसरों का सहारा बनेंगे। पैसों या काम से शुभ खबर आपका मन खुश करेगी। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: नेवी ब्लू। सलाह: घर का एक कोना साफ़ करें, मन का बोझ भी हल्का होगा।
तुला (Libra) : रिश्तों का मौसम खिला रहेगा। नया प्यार, पुरानी दोस्ती या पारिवारिक सहयोग, सबमें अपनापन मिलेगा। काम में भी तालमेल से अच्छे नतीजे आयेंगे। शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: गुलाबी। सलाह: सुबह गहरी सांसें लें, मन संतुलित रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio) : आपकी हिम्मत ही आपकी ढाल बनेगी। आर्थिक तनाव धीरे-धीरे कम होगा। किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन दिशा देगा और नये काम की शुरुआत का हौसला मिलेगा। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बरगंडी। सलाह: सोने से पहले खुद को सुनहरी रोशनी में घिरा देखें।
धनु (Sagittarius) : यात्रा, शिक्षा या नया विचार, आपकी आत्मा उड़ान भरेगी। रिश्तों में हंसी और ईमानदारी नजदीकी बढ़ायेंगे। काम और पैसे में नये अवसर चौंकायेंगे। शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पन्ना हरा। सलाह: अपने पास एक छोटा पंख रखें, हल्केपन की याद दिलायेगा।
मकर (Capricorn) :आपका धैर्य रंग लायेगा। कामकाज और पैसों में प्रगति मिलेगी। रिश्तों में आभार व्यक्त करने से प्यार गहरायेगा। शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: चारकोल ग्रे। सलाह: घर के ईशान कोण में सिक्का रखें, समृद्धि का स्वागत होगा।
कुंभ (Aquarius) : आपकी रचनात्मकता और नये विचार इस हफ्ते की सबसे बड़ी पूंजी होंगे। तनाव से दूर रहें और अपनी सोच पर भरोसा करें। सप्ताहांत तक धुंध छंट जायेगी। शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: इंडिगो। सलाह: हर सुबह एक सकारात्मक वाक्य लिखें और दोहरायें।
मीन (Pisces) : आपके चारों ओर हीलिंग और प्रेम का वातावरण रहेगा। परिवार आपका सहारा बनेगा और काम में प्रगति दिखेगी। पुराने पल याद आयेंगे और रचनात्मकता जगायेंगे। शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: एक्वा ब्लू। सलाह: रात को चांद देखते हुये कृतज्ञता व्यक्त करें।
इसे भी पढ़े : 30 अज्ञात श’वों को मिली सद्गति
इसे भी पढ़े : CM का ऐलान, छठ पर्व पर इतने दिन की छुट्टी
इसे भी पढ़े : इस रोज से झारखंड में फिर भारी बारिश…








