spot_img

अमीर बनने के ये 5 सीक्रेट्स! इन तीन रईसों की खास आदतें… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: टेस्ला के CEO एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और बर्कशायर हैथवे के CEO वॉरेन बफेट अलग-अलग तरीके अपनाकर अपने निवेश और जीवन को सफल बनाया। ये तीनों वर्तमान में फोर्ब्स की टॉप 20 अमीरों की सूची में शामिल हैं। कोई भी इनके अनुभव से जान सकता है कि ‘अमीर कैसे बनें’, सफल कारोबार के लिये जरूरी कौशल क्या हैं और कौन-कौन से छोटे लेकिन असरदार कदम उन्हें महान बनाते हैं। किताब “सफलता का दर्शन” में लेखक क्रिस्टोफर ग्रोव ने इन तीनों दिग्गजों से मिलने वाली प्रमुख शिक्षाओं पर गहराई से बात की है। “दूरदर्शिता, जोखिम लेने की हिम्मत, असफलताओं से सीखना और लगातार ज्ञान अर्जित करना, यही हैं वो मंत्र, जिनसे बफेट, गेट्स और मस्क ने अपनी अमीरी और सफलता का संसार बनाया।”

लॉन्ग टर्म गोल्स 

  • वॉरेन बफेट: निवेश में उनका मंत्र था, “आज की कंपनी को 5-10 साल बाद कहां देख सकते हैं?” यही सोच उन्हें महान निवेशक बनाती है।
  • बिल गेट्स: अपने करियर की शुरुआत में ही उन्होंने हर घर तक कंप्यूटर पहुंचाने का लक्ष्य रखा। यही विजन माइक्रोसॉफ्ट को सॉफ्टवेयर की दुनिया में अव्वल बनाता है।
  • एलन मस्क: साहसिक लक्ष्य निर्धारित करना उनका अंदाज है। बड़े सपनों के पीछे उनका डर और हिचकिचाहट नहीं।

सोच-समझकर रिस्क उठायें

  • वॉरेन बफेट: वे बार-बार बदलाव करने वाले बिजनेस से दूर रहते हैं।
  • बिल गेट्स: गेट्स कहते हैं, “बड़े सपने देखने हैं तो रिस्क लेना जरूरी है।” उन्होंने मुश्किल कामों को आसान बनाकर ही सफलता हासिल की।
  • एलन मस्क: मस्क रिस्क लेने में माहिर हैं। सोच-समझकर उठाया गया हर कदम उनके लिये गेम-चेंजर साबित हुआ।

हार भी बन सकती है जीत का रास्ता

  • वॉरेन बफेट: शुरुआती गलतियों को उन्होंने शेयरहोल्डर्स के साथ साझा किया। गलतियों से सीख ही उन्हें मजबूत बनाती हैं।
  • बिल गेट्स: “सफलता का जश्न जरूरी है, लेकिन असफलता से सीखना उससे भी जरूरी है।” माइक्रोसॉफ्ट से पहले उनकी पहली कंपनी सफल नहीं हुई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
  • एलन मस्क: SpaceX के कई रॉकेट फेल हुये, लेकिन लगातार कोशिश ने उन्हें असाधारण सफलता दिलाई।

 धैर्य और संकल्प 

  • वॉरेन बफेट: निवेश में उनका धैर्य उन्हें अद्वितीय बनाता है।
  • बिल गेट्स: शुरुआती कठिनाइयों के बावजूद उनकी जिद ने माइक्रोसॉफ्ट को बादशाह बना दिया।
  • एलन मस्क: उनका मानना है, “बड़े सपने ही आम इंसान को असाधारण सफर पर ले जाते हैं।”

 हमेशा सीखते रहें, ज्ञान ही असली ताकत है

  • वॉरेन बफेट: अधिकतर समय पढ़ने और जानकारी जुटाने में बिताते हैं।
  • बिल गेट्स: किताबों के शौकीन, अक्सर अपनी सीख साझा करते हैं।
  • एलन मस्क: टेक्नोलॉजी से लेकर AI तक, हर क्षेत्र में खुद को अपडेट रखते हैं।

इसे भी पढ़े: रोमांच के लिए हो जाये तैयार, समय से पहले खोला जा रहा ये पार्क…

इसे भी पढ़े: दही का खट्टापन झट से भगायें, ये आसान टिप्स अपनायें… जानें

इसे भी पढ़े: आटे में घुन लगने से बचाने के 5 आसान टिप्स… जानें

इसे भी पढ़े: बिहार की सियासत में नया मोड़, सर्वे से आई चौंकाने वाली बातें… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...