spot_img
spot_img
spot_img

कार के बोनट पर आधा किमी तक घसीटा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :  पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में हॉर्न बजाने की मामूली बात पर आपसी झगड़े में कार से घसीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक कार सवार सनकी युवक ने बीच-बचाव करने आए व्यक्ति को टक्कर मारते हुए कार की बोनट पर लगभग 500 मीटर तक घसीटा। जब कुछ लोगों ने कार सवार का पीछा किया, तब कार का ब्रेक लगाकर कार के बोनट पर लटके व्यक्ति को गिराकर कार सवार फरार हो गया। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी वेस्ट घनश्याम बंसल ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 279/ 323/341/308 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 घटना सीसीटीवी में कैद

बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले जयप्रकाश रोहिणी से राजा गार्डन चौक अपने मित्र हरविंदर कोहली से मिलने आ रहे थे। उनकी कार के आगे एक युवक अपनी कार में बैठा था। जयप्रकाश ने हॉर्न बजाकर साइड मांगी, साइड नहीं देने पर उन्होंने दूसरे छोर से गाड़ी निकाली और आगे निकल गए। इस बात से गुस्साए युवक ने आगे आकर जयप्रकाश की कार के आगे अपनी कार खड़ी कर दी। पहले उनसे बहस हुई फिर जयप्रकाश पर हाथ उठाया, इस बीच कुछ लोग वहां इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर हरविंदर कोहली जब पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके मित्र के साथ एक कार सवार युवक मारपीट कर रहा है। वह बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे, तो युवक ने भी उनके ऊपर हाथ उठाया। कुछ देर के बाद मामला थम गया। इसी बीच कार सवार युवक ने हरविंदर कोहली को पहले टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन गनीमत रही कि उन्होंने गाड़ी का वाइपर पकड़ लिया और बोनट पर लटक गए। उस युवक ने कार रोकने की बजाय लगभग 500 मीटर तक कार को भगाया। यह घटना पास ही में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

इसे भी पढ़ें :बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें

इसे भी पढ़ें :मकर सक्रांति मेले में भगदड़, देखें क्या से क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :Oxygen Support पर IPL के पूर्व अध्‍यक्ष ललित मोदी

इसे भी पढ़ें :बीवी की बेवफाई पर बन गया का*तिल… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :बस से उतरा शख्स निकला बड़का आर्म्स सप्लायर… देखें

इसे भी पढ़ें :दिन भर की बड़ी खबरें @14.01.2023 #Jhatpat

इसे भी पढ़ें :“झारखंड एक ऐसा प्रदेश है, जहां के आदिवासी जंगलों में वास करते हैं…”

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...