spot_img

डॉ विष्णु चरण महतो बने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डिप्युटी डायरेक्टर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पीजी अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ विष्णु चरण महतो को रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का डिप्युटी डायरेक्टर बनाया गया है। बुधवार 09 दिसंबर को डॉ विष्णु चरण महतो ने पत्रकारिता विभाग में अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विभागीय शिक्षकों एवं कर्मियों ने उन्हें बधाई दी। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्णेंदू शेखर तिवारी, सुशील रंजन, मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक संकर्षण परिपूर्णन, संतोष उरांव तथा डहरू टोप्पो ने नये डिप्युटी डायरेक्टर का स्वागत किया।

से भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख 

इस अवसर पर डॉ विष्णु चरण महतो ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। 1987 में स्थापित तत्कालीन बिहार के पहले पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है। हम सभी विभागीय शिक्षक, कर्मी मिलकर समर्पण भाव से इसे और ऊंचाई तक ले जायेंगे। डॉ. विष्णुचरण महतो को उनके सहयोगी डॉ पंचानन महतो समेत अन्य शिक्षकों एवं छात्रों ने बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें : Agrawal बंधु हत्याकांड : 644 दिन बाद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में नामांकन शुरू

स्नातकोत्तर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग रांची विश्वविद्यालय में  (M.A. in Journlism and Mass Communication,Ranchi University)  नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र/व्यक्ति विभागीय वेबसाइट http://djmcru.org.in के Downloads टैब में जाकर नामांकन का आवेदन फार्म, प्रोसपेक्टस, कोर्स फी, सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं, या मोराबादी कैंपस स्थित विभागीय कार्यालय से आवेदन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। आवदेन फार्म का शुल्क सामान्य वर्ग के लिये 500 रुपया एवं एससी/एसटी वर्ग के लिये 400 रुपया है। ऑनलाइन डाउनलोड किये गये आवेदन फार्म का शुल्क उसे भर कर विभाग में जमा करते समय देना होगा। एमएइन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में नामांकन के लिये किसी भी विषय से 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2020 है। छात्र विभाग के वेबसाइट http://djmcru.org.in/ पर भी संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :  …और शादी का मा‍हौल मातम में बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...

झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...