spot_img

…और शादी का मा‍हौल मातम में बदला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : खुशी-खुशी बारात आई, नाच गाना हुआ, शादी हुई और फिर खुशी-खुशी दुल्हन ससुराल के लिए विदा हो गई। बाराती भी अपने घर की ओर चल दिए। किसे पता था कि रास्ते में हादसा हो जाएगा और शादी का माहौल मातम में बदल जाएगा। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव के समीप बाराती बस बिजली तार की चपेट में आ गई। बस की छत पर बैठा दूल्हा का भाई तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया।

इसे भी पढ़ें : सुखदेव भगत की मुड़ी की बोली लगी 40 लाख

मिली जानकारी के अनुसार शादी से लौटने के दौरान बस की छत पर रखा सामान बिजली की तार में फंस ना जाए इसे देखने के लिए करण नामक युवक बस की छत पर चढ़ गया और खुद ही 11000 वोल्ट तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह डोभी थाना क्षेत्र के घोराघाट गांव निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी का 19 वर्षीय पुत्र था। वह अपने ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए मामा सुरेंद्र सिंह के घर सोनपुरा डुमरिया बिहार आया था, जो हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : रूस में लगने लगा कोरोना वैक्‍सीन, पहले इन लोगों को दिया जा रहा टीका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...