PALAMU : मेदिनीनगर नगर निगम का सुदना शांतिपुरी इलाका मानसून की पहली बारिश में ही पानी-पानी हो गया। यहां बने दो दर्जन से अधिक घरों में बारिश का चार से पांच फीट पानी जमा हो गया। प्रभावित परिवार के महिला-पुरुष सभी सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि घरों में पानी भरा है। कोना-कोना पानी-पानी हो गया है। ना सोने की जगह है और ना खाना बना पा रहे हैं। इस पुरानी समस्या का समाधान नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने पुलिस लाइन रोड में शिव मंदिर के पास बिस्फुटा जाने वाली मेन रोड को एक घंटे जाम कर दिया।

Read More : पति के सामने पत्नी और नाबालिग बेटी से गैंगरेप
डिप्टी मेयर को झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश
आक्रोशित लोगों का कहना है कि नगर निगम इस मामले में पूरी तरह फेल है। प्री मानसून की बारिश से जब एक सप्ताह पहले इस तरह की स्थिति बनी थी तो उस समय नगर निगम ने इसे अनदेखा कर दिया। लोगों को समझाने आए डिप्टी मेयर मंगल सिंह को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। नगर निगम के कर्मियों की टीम जेसीबी से पानी निकाल रास्ता बनाने आई, तब लोगों को समझा कर जाम हटाया जा सका।
Read More :अब होटल और रेस्टोरेंट के बार में नहीं छलकेंगे जाम, आदेश जारी






