Koderma : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में दर्ज दहेज हत्या में दोषी पाये गये दो गुनहगारों सुमन कुमार उर्फ अनु एवं सुरेश यादव को आज सजा सुनाई गई। यह सजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय सह त्वरित न्यायालय (Offence Against Women) द्वारा सजा सुनाई गई। सजा पाने वाले गुनहगार कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के करमा पोस्ट के हामरी गांव के रहनेवाले हैं। गौरतलब है कि पीड़िता के पति सुमन कुमार उर्फ अनु का एक अन्य लड़की के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर रिश्तेदारों और परिवार वालों के साथ कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन ससुराल वालों ने पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना जारी रखा। पीड़िता के ससुरालवालों ने अतिरिक्त दहेज के रूप में तीन लाख रुपये की मांग की। जब पीड़िता के पिता इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ रहे, तो 27 जुलाई 2023 को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने तेजी से जांच करते हुये 28 जुलाई 2023 को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तब से दोनों अभियुक्त न्यायिक हिरासत में हैं। सुनवाई के दौरान कुल 10 गवाहों की गवाही ली गई।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!
इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय










