धनबाद : अपनी बेटी जन्नत खानम की शादी में शरीक होने के लिए गैंग्स ऑफ वासेपुर के डॉन फहीम खान जेल से बाहर आयेगा। उसे दो दिनों का पेरोल मिला है। फहीम की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट ने यह आदेश पारित किया है। फहीम 10 मई को बाहर आयेगा। पुन: उसे जेल भेज दिया जायेगा। हाईकोर्ट ने जेल आईजी को आदेश दिया है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच फहीम खान को बेटी की शादी में शिरकत करायी जाये। सूत्रों के अनुसार फहीम खान की छोटी बेटी जन्नत की शादी 10 मई को तय है। शादी की सभी रस्में धनबाद के ऑफिसर रेलवे क्लब में होगी। फहीम खान ने दो महीने का पेरोल मांगा था। किंतु उसे केवल दो दिनों का मिला। फहीम रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है। पहले वह जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद था। फहीम को सागिर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वह बीते 13 साल से जेल में है। इधर धनबाद के अपराध जगत में लगातार उभरता एक नाम प्रिंस खान खुलेआम अपने मामा फहीम खान से बदला लेने का ऐलान करता रहा है। फहीम और प्रिंस के इंतकाम की आग में पूरा वासेपुर धधक रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस इन बातों से अंजान है। शायद यही वजह है कि फहीम के पेरोल में आने की खबर के बाद धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। प्रिंस खान और उसके गुर्गे की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी निगाह है। एक आला पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रिंस केवल सोशल मीडिया में चीखने वाला एक “सियार” है। उसके उठते फन को बहुत जल्द कुचल दिया जायेगा। यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी 2017 में अपनी एक बेटी की शादी में शरीक होने के लिए फहीम खान एक दिन के पेरोल में बाहर निकला था। तब जेल से लेकर समारोह स्थल तक हुजूम उमड़ पड़ा था। उस समय का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
इसे भी पढ़ें : देखते रह गये दूल्हे राजा, वरमाला छीन दुल्हन के साथ…
इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : “पुष्पा” भा गया खूंटी के तस्करों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो














