spot_img
spot_img
spot_img

टाटा मैजिक में छुपाकर ले जा रहे थे डोडा, दो धराये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एक क्‍विंटल डोडा के साथ पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस को देखते ही दोनों गाड़ी छोड़कर भागने लगे थे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्‍त सूचना मिली थी कि ग्राम बंदुआ के पास एक लाल रंग की टाटा मैजिक गाड़ी से डोडा की तस्‍करी कर नामकुम की ओर जा रही है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर डीएसपी मुख्‍यालय प्रथम नीरज कुमार के नेतृत्‍व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने ग्राम बंधुआ के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को देखकर मैजिक को सड़क किनारे खड़ा कर चालक व एक अन्‍य युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। वाहन चेकिंग के दौरान 20-20 किलो के 5 प्‍लास्टिक के बोरे में रखा डोडा चूर्ण बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में रामनंद दास और सोमा मुंडा शामिल है। पुलिस ने टाटा मैजिक, एक ग्‍लैमर बाइक और डोडा को जब्‍त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नामकुम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

इसे भी पढ़ें : गुमला में मिला 1000 किलो जिलेटिन और 35 डेटोनेटर, 4 धराये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...