Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा गुरुवार को की। इसके तहत दाखिल खारिज के लंबित मामले, भूमि सीमांकन के मामले, राजस्व पदाधिकारियों के न्यायालय में लंबित मामले, भू अर्जन के लिए मुआवजा की स्थिति और विभिन्न विभागों को जमीन हस्तांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।विभाग के अपर मुख्य सचिव एल खियांगते ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के न्यायालयों में मामलों की रेगुलर सुनवाई नहीं हो रही है। ना ही लंबित मामलों का निष्पादन हो रहा है। यह चिंता की बात है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उपायुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी और अन्य राजस्व पदाधिकारियों के ई-कोर्ट की रेगुलर मीटिंग की जाए। न्यायालय में लंबित मामलों की लिस्ट तैयार करें और प्राथमिकता के आधार पर उसका निष्पादन करें।
सीएम हेमंत: बैंकों में मुआवजे के पड़े हैं लगभग 12 सौ करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना अनापत्ति वाले दाखिल कार्य के मामलों का ड्राइव चलाकर निष्पादन किया जाए। इस मौके पर विभाग के अपर सचिव ने उद्योगों के लिए लैंड बैंक बनाने के लिए उठाए गए कदमों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।उन्होंने कहा कि भू अर्जन से संबंधित मामलों में भी मुआवजे का वितरण सही तरीके से होना सुनिश्चित करें। बैंकों में मुआवजे के लगभग 12 सौ करोड़ रुपये पड़े हुए हैं।
Read More : पूर्व डीजीपी एमवी राव सेवानिवृत्त, विभाग ने दी विदाई
Read More : O My God : 23 MBBS छात्र एक साथ मिले कोरोना पॉजिटिव
Read More :कैप्टन अमरिंदर सिंह छोड़ रहे Congress, BJP को ले कही बड़ी बात
Read More : बिजली विभाग के इस कर्मचारी ने मांगी थी घूस, चढ़ा ACB के हत्थे
Read More :Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…
Read More : यूट्यूब देख कर रही थी गर्भपात, हालत बिगड़ी और खुल गया राज…
Read More :Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…
Read More: BREAKING : कोयला व्यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला
Read More: कबाड़ हो जाएंगे ये स्मार्टफोन्स! नहीं चलेगा Gmail, YouTube समेत Google का कोई भी ऐप
Read More: बदल जाएगा डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का तरीका, जानें








