कबाड़ हो जाएंगे ये स्मार्टफोन्स! नहीं चलेगा Gmail, YouTube समेत Google का कोई भी ऐप

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: Google अब 2.3.7 या उससे कम के वर्जन पर चलने वाले एंड्रायड स्मार्टफोन्स पर साइन-इन सपोर्ट बंद कर रहा है।  गूगल के कम्यूनिटी पेज से पता चला है कि ये बदलाव 27 सितंबर यानी कि आज से लागू किया जाएगा।  पुराने फोन यूज़र्स को सितंबर के बाद भी गूगल ऐप्स का इस्तेमाल जारी रखने के लिए कम से कम एंड्राइड 3.0 हनीकॉम्ब में अपडेट करने की सलाह दी गई है।  ये सिस्टम और ऐप लेवल साइन-इन को प्रभावित करेगा, लेकिन यूज़र्स को अपने फोन के ब्राउज़र के माध्यम से जीमेल, गूगल सर्च, गूगल ड्राइव, यूट्यूब और अन्य गूगल सेवाओं में साइन इन करने में सक्षम होना चाहिए।

कुछ दिन पहले 9to5Google ने अपनी रिपोर्ट में उन यूज़र्स को भेजे गए ईमेल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिनके इस बदलाव से प्रभावित होने की संभावना है।  ऐसे यूज़र्स की संख्या बहुत ही कम है जो एंड्रॉयड के बहुत पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।  गूगल ये बदलाव यूज़र्स की अकाउंट सिक्योरिटी और डेटा सिक्योरिटी के लिए कर रहा है। 27 सितंबर से, एंड्रॉयड वर्जन 2. 3. 7 और उससे कम पर चलने वाले फोन पर यूज़र्स जब भी लोड किये गए किसी भी गूगल ऐप में साइन-इन करने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें ‘username या password error’ दिखाई देगा।

ये ईमेल इन कुछ यूज़र्स के लिए एक चेतावनी संकेत के रूप में देखा जा सकता है, जो अभी भी पुराने सॉफ़्टवेयर वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं।  ऐसे यूज़र्स को सॉफ्टवेयर अपडेट करने या फ़ोन स्विच करने का आग्रह किया जा रहा है।

स्मार्टफोन्स : Sign in पर दिखेगा Error

रिपोर्ट में कहा गया कि, 27 सितंबर के बाद पुराने एंड्रॉयड वर्जन के यूज़र्स को जीमेल, यूट्यूब और मैप्स जैसे गूगल प्रोडक्ट और सर्विसेज में साइन इन करने का प्रयास करने पर एक एरर दिखाई देगा।  अगर यूज़र्स नया गूगल अकाउंट बनाने या फोन को फ़ैक्टरी रीसेट करके दोबारा साइन इन करने की कोशिश करेंगे, तो तब भी उन्हें अपनी फोन स्क्रीन पर एरर ही दिखाई देगा।  नया पासवर्ड बनाने, और दोबारा से साइन इन करने पर भी ये एरर यूज़र्स को दिखता रहेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया...

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।