spot_img

पूर्व डीजीपी एमवी राव सेवानिवृत्‍त, विभाग ने दी विदाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पूर्व डीजीपी एमवी राव गुरुवार को रिटायर हो गये। विभाग की ओर से उन्‍हें विदाई दी गई। विदाई समारोह जैप-1 डोरंडा में आयोजित किया गया। विदाई समारोह में डीजीपी नीरज सिन्हा, सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एमवी राव फिलहाल होमगार्ड डीजी सह अग्निशमन के महासमादेष्टा के पद पर पदस्‍थापित हैं। 1987 बैच आईपीएस अधिकारी एमवी राव की गिनती एक तेज तर्रार अधिकारी के रूप में होती रही है। कई अनसुलझे मामलों को उन्‍होंने सुलाझाया है।

विदाई समारोह में डीजी एमवी राव को परेड की सलामी दी गई और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। एमवी राव ने मौके पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई और उन्‍हें धन्‍यवाद भी दिया।

वे पूर्व में दो बार रांची के एसएसपी, एसपी गुमला, एसपी हजारीबाग भी रह चुके हैं। एसीबी में में दो बार आइजी, बोकारो के आइजी, सीआइडी के एडीजी, पुलिस आधुनिकीकरण कैंप नई दिल्ली में विशेष कार्य पदाधिकारी भी रह चुके हैं। वहां से लौटने के बाद उनका पदस्थापन डीजी होमगार्ड सह अग्निशमन के डीजी के पद पर किया गया था। पिछले साल 15 मार्च 2020 को उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर 11 माह का कार्यकाल पूरा किया। 12 फरवरी 2021 को राज्‍य के नये डीजीपी बने नीरज सिन्हा को उन्‍होंने डीजीपी का पदभार सौंप दिया था।

Read More : Big Breaking : मुठभेड़ में जख्‍मी असिस्‍टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर

Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी

Read More : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो

Read More : UIDAI के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या पड़ेगा असर

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित