Kohramlive Desk : कैंसर जैसी बीमारी का नाम ही भय पैदा करने लगता है। चिकित्सा जगत में तमाम अनुसंधान और इलाज की नवीनतम तकनीकों की ईजाद के बावजूद कैंसर से डर और उसके पूर्ण इलाज की व्यवस्था शायद अब तक नहीं हो सकी है। बहुत सारे कारणों और लक्षणों की जानकारी मिलती है और इन्हें जानकर सतर्क हो जाने से इस बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है, ऐसा चिकित्सकों का कहना और मानना है। अतः हमें इस मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए। सतर्कता के अभाव में ही जान खतरे में पड़ जाती है।
ऐसे बनता है ट्यूमर का कारण
स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का कहना है कि जब एबनॉर्मल सेल्स तेजी से डिवाइड होने लगते हैं और ये दूसरे टिश्यूज और अंगों में फैल सकते हैं, ये तेजी से बढ़ने वाली कोशिकाएं ट्यूमर का कारण बन सकती हैं। वो बॉडी के नॉर्मल फंक्शन में भी रुकावट डालती हैं। कैंसर दुनियाभर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के मुताबिक साल 2020 में 6 में से 1 मौत के लिए कैंसर का कारण था। विशेषज्ञ हर दिन नए कैंसर उपचारों का परीक्षण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब तक इसका पुख्ता इलाज नहीं मिल पाया है।
कैंसर का मेन कारण सेल्फ का म्यूटेशन
कैंसर का मुख्य कारण आपकी सेल्स का म्यूटेशन, या इसके डीएनए में बदलाव है। आपके जेनेटिंक म्यूटेशन विरासत में मिल सकते हैं। जन्म के बाद ये एनविरोनमेंटल फोर्स के कारण भी हो सकते हैं। अब जेनेटिक कारणओं से तो बचना मुश्किल है, लेकिन कुछ बाहरी वजहों से बचा जा सकता है।
इन महत्वपूर्ण बातों पर दें ध्यान
- कैंसर के बाहरी कारणों को कार्सिनोजेन्स (Carcinogens) कहा जाता है।
- रेडिएशन और अल्ट्रावायलेट लाइट जैसे फिजिकल कार्सिनोजेन्स।
- सिगरेट का धुआं, शराब, एस्बेस्टस की धूल, शराब, वायु प्रदूषण, और दूषित भोजन और पीने के पानी जैसे केमिकल कार्सिनोजेन्स।
- बायोलॉजिकल कार्सिनोजेन्स जैसे वायरस, बैक्टीरिया और पारासाइट्स।
कैसे जानलेवा बीमारी है कैंसर
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO के अनुसार कैंसर से होने वाली मौतों में से लगभग 33 फीसदी तंबाकू, शराब, हाई बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), कम फल और सब्जियों के सेवन और पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने के कारण हो सकते हैं।
कैंसर के प्रकार
-एपेंडिक्स कैंसर
-ब्लाडर कैंसर
-बोन कैंसर
-ब्रेन कैंसर
-ब्रेस्ट कैंसर
-सर्विकल कैंसर
-कोलोन कैंसर
-ईयर कैंसर
-हार्ट कैंसर
-रीनल या किडनी कैंसर
-ल्यूकिमिया
-लिप कैंसर
-लिवर कैंसर
-लंग कैंसर
-लिंफोमा
-ओरल कैंसर
-ओवेरियन कैंसर
-पैंक्रियाटिक कैंसर
-प्रोस्टेट कैंसर
-स्किन कैंसर
-छोटी आंत का कैंसर
-स्प्लीन कैंसर
-वेजाइनल कैंसर
-यूटेराइन कैंसर
-टेस्टिकुलर कैंसर
-स्टोमेक कैंसर।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से Advice जरूर लें। KohramLive. com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें : नवरात्र 2022 : यहां फायरिंग कर दी गयी मां अम्बे को सलामी…
इसे भी पढ़ें : रांची से तमिलनाडु के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना… देखें
इसे भी पढ़ें : रजनीकान्त के बाद अब इन्हें नवाजा जाएगा ‘दादा साहब फाल्के’ अवॉर्ड से… जानें
इसे भी पढ़ें : एक्शन में सीओ, बालू माफिया में खलबली… देखें
इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर








