spot_img

लगातार मिलती असफलता से न घबराएं, धैर्य रखें जरूर मिलेगी सफलता

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद कुछ लोगों को लगातार असफलता हाथ लगती है, इस परिस्थिति में कुछ लोग धैर्य खो देते हैं, मगर कुछ लोग धैर्य से काम लेते हैं। धैर्य से काम लेने वाले व्‍यक्ति को देर से ही सही सफलता जरूर मिलती है। जिसके बाद वह निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है। इस संबंध में एक लोक कथा प्रचलित है।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

प्रचलित कथा के अनुसार एक व्यक्ति बहुत मेहनत कर रहा था, लेकिन उसकी परेशानियां खत्म ही नहीं हो रही थीं, उसे किसी भी काम सफलता नहीं मिल रही थी। असफलता और धन की कमी की वजह से वह हताश हो गया था।

एक दिन वह अपने गांव के विद्वान संत के पास पहुंचा और संत को अपनी परेशानियां बता दीं। संत ने उसकी सारी बातें ध्यान से सुनी और कहा कि तुम्हें अभी धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : Munger में फिर भड़की हिंसा, आक्रोशित लोगों ने थाना फूंका

संत ने एक कथा सुनाई। संत बोले की पुराने समय में किसी बच्चे ने बांस और कैक्टस का पौधा एक ही समय पर लगाया। बच्चा रोज दोनों पौधों को बराबर पानी देता और जरूरी देखभाल करता था। काफी समय बीत गया। कैक्टस पनप गया, लेकिन बांस का पौधे में कुछ प्रगति नहीं हुई थी।

बच्चे को थोड़ी निराशा हुई, लेकिन उसने पौधों की देखभाल करना नहीं छोड़ी। अब कैक्टस तेजी से बढ़ने लगा था, लेकिन बांस का पौधा वैसा का वैसा ही था।

इसे भी पढ़ें : Pakistan ने कबूला पुलवामा का गुनाह, इमरान के मंत्री ने कही ये बात 

लड़का ने कुछ दिन और देखभाल की। अब बांस के पौधे में थोड़ी सी उन्नति होने लगी थी, ये देखकर बच्चा खुश हो गया। कुछ और दिन निकल गए। अब बांस का पौधा बहुत तेजी से बढ़ रहा था। कैक्टस का पौधा छोटा रह गया।

इस कथा के माध्यम से संत ने दुखी व्यक्ति को समझाया कि कभी-कभी कुछ कामों में देरी हो जाती है, लेकिन हम धैर्य बनाए रखेंगे तो हमें सफलता जरूर मिल सकती है। इसीलिए निराश होने से बचें और सही दिशा में आगे बढ़ते रहें।

इसे भी पढ़ें :

रात में बार-बार खुलती है नींद, बेडरूम की इन 6 बातों पर करें गौर…

Kohramlive : दिनभर की भागदौड़ के बाद हर किसी...

दिवाली पर इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत…

Kohramlive : रोशनी, खुशियों और समृद्धि का त्योहार दिवाली...

धनतेरसः किस राशि के लिये शुभ रहेगी कौन-सी खरीदारी… जानें

Kohramlive : धनतेरस आते ही बाजारों की रौनक देखते...

धनतेरस पर किस राशि के लिये क्या खरीदना शुभ… जानें

Kohramlive : धनतेरस आते ही बाजारों में खरीदारी की...

धनतेरस पर ये खरीदना बेहद शुभ, जानें खरीदारी का सही मुहूर्त…

Kohramlive : दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व का आगाज...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: