Kohramlive : नौतपा की झुलसा देने वाली गर्मी सिर्फ शरीर की नहीं, बल्कि आपके मेकअप की भी कड़ी परीक्षा लेती है। घर से निकलते वक्त किया गया परफेक्ट मेकअप कुछ ही घंटों में पसीने, उमस और ऑयली स्किन की वजह से फीका पड़ने लगता है। चेहरा पैची दिखने लगता है और मेकअप पिघलने लगता है। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप नौतपा की तेज गर्मी में भी मेकअप को पसीना-मुक्त और फ्रेश बनाये रख सकती हैं।
1. मेकअप से पहले स्किन को करें सही तरीके से तैयार
अच्छा मेकअप हमेशा अच्छी स्किन प्रेप से शुरू होता है।
- सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह क्लीन करें
- ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर लगायें, ताकि स्किन हाइड्रेट रहे लेकिन चिपचिपी न लगे
- चेहरे पर आइस क्यूब से हल्की मसाज करने से पसीना कम आता है और मेकअप बेहतर सेट होता है
- बाहर निकलने से पहले हल्का और नॉन-ग्रीसी सनस्क्रीन जरूर लगायें
2. प्राइमर को कभी न करें नजरअंदाज
गर्मियों में अगर कोई चीज मेकअप बचा सकती है, तो वह है मैट प्राइमर।
- यह चेहरे के पोर्स को ब्लर करता है
- चेहरे का ऑयल कंट्रोल करता है
- खासकर टी-जोन (माथा, नाक और ठुड्डी) पर लगाने से मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहता है
- गर्मियों में सिलिकॉन-बेस्ड प्राइमर ज्यादा असरदार माने जाते हैं
3. हैवी फाउंडेशन को कहें बाय-बाय
नौतपा की गर्मी में हैवी फाउंडेशन सबसे पहले जवाब दे देता है।
- बीबी क्रीम, स्किन टिंट या लाइटवेट मैट फाउंडेशन चुनें
- मेकअप को ब्यूटी ब्लेंडर से डैब करके लगाएं, रगड़ें नहीं
- ज्यादा लेयरिंग से बचें, वरना चेहरा केकी और भारी दिख सकता है
4. वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स बनेंगे आपके बेस्ट फ्रेंड
पसीने और उमस में स्मज-फ्री लुक के लिए वॉटरप्रूफ मेकअप चुनना जरूरी है।
- वॉटरप्रूफ काजल, मस्कारा और आईलाइनर इस्तेमाल करें
- क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश बेहतर रहेगा
- गर्मियों में मैट लिपस्टिक ज्यादा देर टिकती है
- लॉन्ग-लास्टिंग प्रोडक्ट्स पसीने में जल्दी खराब नहीं होते
5. सेटिंग स्प्रे और ब्लोटिंग पेपर हमेशा रखें साथ
मेकअप को लॉक करने का सबसे आसान तरीका है सेटिंग स्प्रे।
- मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगायें
- इससे चेहरा लंबे समय तक फ्रेश और ग्लोइंग दिखता है
- पसीना आने पर चेहरे को रगड़ें नहीं, ब्लोटिंग पेपर से हल्के हाथों से टैप करें
- जरूरत पड़ने पर कॉम्पैक्ट पाउडर से हल्का टचअप करें
इसे भी पढ़ें : विधान परिषद चुनाव, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग
इसे भी पढ़ें : टीवी फेम ‘इशी मां’ के घर 10 साल बाद इतनी बड़ी खुशी, भर-भर के मिल रहा प्यार…
इसे भी पढ़ें : एक शक और उजड़ गया परिवार…
इसे भी पढ़ें : 5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…






