kohramlive desk : दिवंगत अभिनेत्री Divya Bharti के पिता ओम प्रकाश भारती का निधन हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओम प्रकाश भारती का निधन 30 अक्टूबर को हुआ था। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिव्या भारती के पूर्व पति और फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक्ट्रेस के माता-पिता का बिल्कुल वैसे ही ध्यान रखा, जैसा वह अपने माता-पिता का रखते हैं बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश भारती की आखिरी सांस तक साजिद उनके साथ थे। साजिद नाडियाडवाला उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। साजिद ने हमेशा दिव्या के पिता को अपने पिता समान माना। वार्डा खान नाडियाडवाला ने दिव्या के पिता की दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर में दिव्या के पिता साजिद संग नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वे वार्डा खान के साथ हैं। इस बात की जानकारी साजिद की दूसरी पत्नी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
View this post on Instagram
साजिद उनकी मां का पूरी तरह से खयाल रख रहे
इतना ही नहीं, दिव्या भारती के पिता के निधन के बाद साजिद उनकी मां का भी पूरी तरह से खयाल रख रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, साजिद, दिव्या भारती के पिता के साथ ही थे, जब उनका निधन हुआ। अगले दिन जब अंतिम संस्कार हुआ तब भी साजिद वहीं थे। साजिद के लिए दिव्या के पिता ओम प्रकाश भारती उनके पिता की तरह ही थे। वह दिव्या के माता-पिता को मॉम और डैड कहकर बुलाते थे। तो अब साजिद ही एक्ट्रेस की मां की एक बेटे के रूप में देखभाल करेंगे।
इसे भी पढ़ें : दोस्त को मारा इतना छुरा कि कांप गई रूह, प्राइवेट पार्ट भी काटा
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे
इसे भी पढ़ें :MMCH के डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD के बाद अब इमरजेंसी सेवा भी ठप, जानें कारण
इसे भी पढ़ें :पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर 5 लाख 41 हजार की ऑनलाइन ठगी, दो आरापी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :अपराधियों ने Airtel के डिस्ट्रीब्यूटर पर की फायरिंग, अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें :गांधी मैदान बम ब्लास्ट मामला : रांची के इम्तियाज सहित 4 को फांसी














