spot_img

देवघर के जिला अवर निबंधक राहुल चौबे पर गिरी गाज, निलंबन प्रस्‍ताव पर सीएम की मुहर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला अवर निबंधक, देवघर राहुल चौबे को निलंबित करने से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जिला अवर निबंधक, देवघर के खिलाफ जमीन के निबंधन से जुड़े मामलों में अनियमितता बरते जाने की शिकायतों को लेकर गठित आरोप पत्र और उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किए जाने पर उपायुक्त द्वारा अनुशंसा के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने अपनी अनुशंसा में राहुल चौबे पर लगे आरोप को गंभीर प्रकृति का बताया है।

इसे भी पढ़ें : तीसरी आंख की निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

क्या है आरोप

देवघर जिला के देवीपुर अंचल अंतर्गत कुल 31 एकड़ जमीन के निबंधन में नियम कानूनों की अवहेलना करने से जुड़े मामले में जिला अवर निबंधक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में देवघर के उपायुक्त द्वारा राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को जो रिपोर्ट सौंपी गई है, उसके मुताबिक राहुल चौबे के द्वारा तथ्यों को जान-बूझकर नजरअंदाज करते हुए गलत इरादे से एवं व्यक्तिगत लाभ के लिए उक्त जमीन का निबंधन किया गया।

निर्धारित समय में नहीं समर्पित किया स्पष्टीकरण

उक्त जमीन के निबंधन में अनियमितता बरते जाने के आरोप को लेकर चौबे से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी, लेकिन निर्धारित समय में उनके द्वारा स्पष्टीकरण समर्पित नहीं किया गया। यह अनुशासनहीनता और उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना है। उपायुक्त ने जिला अवर निबंधक राहुल चौबे को निलंबित करते हुए कठोर अनुशासनिक कार्रवाई करने की अनुशंसा की थी।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग के शोर मचाते ही जुटी भीड़ और फिर…

जमीन निबंधन संबंधी मामलों की हो रही जांच

इसके अलावा राहुल चौबे, जिला अवर निबंधक के खिलाफ जिले के उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से लगातार शिकायत मिल रही है। ऐसे में उपायुक्त के द्वारा उनके पिछले एक साल के कार्यकाल के दौरान जमीन निबंधन संबंधी मामलों की जांच के लिए जिला स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...