spot_img
spot_img
spot_img

नाबालिग के शोर मचाते ही जुटी भीड़ और फिर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : जिले के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निचितपुर खटाल के पास देर रात जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी पर भी हमला कर दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। ये पूरा आक्रोश एक किशोरी की दुष्‍कर्म की नीयत से अपहरण को लेकर था। शुक्रवार की रात 9:30 बजे दुष्कर्म की नीयत से एक नाबालिग किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर कार में जबरन बैठा लिया। मगर इस दौरान किशोरी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। किशोरी की आवाज सुनकर आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को आते देख आरोपियों ने किशोरी को तुरंत छोड़ दिया और भागने लगे। भीड़ कार का पीछा कर रही थी। बांसजोड़ा रेलवे फाटक बंद रहने के कारण कार फंस गई। वहीं एक आरोपी कार से उतरकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची लोयाबाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कार सहित एक आरोपी को पकड़ लिया।

Read More : तीसरी आंख की निगरानी में होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

आक्रोशित भीड़ आरोपी को सौंपने की मांग कर रही थी। इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। पकड़ा गया आरोपी आरिफ खान पेशे से चालक बताया जा रहा है। वह धनबाद सिटी स्कूल बाईपास रोड का रहने वाला है। वहीं फरार आरोपी का नाम विकास सिंह बताया जा रहा है। वह भूली का रहने वाला है।

Read More : रात को तंबू में सोए फिर नहीं उठे ये तीन मजदूर, सनसनी…

Read More : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...