Ranchi : ऱाशन दुकानों में भरे पड़े नमक और चीनी घर-घर पहुंचाने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया है। यह निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने दिया है। ऐसा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। भगत ने आज तमाड़ एवं बुंडू प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। गोदाम में चीनी एवं नमक भण्डारित पाया गया। सहायक गोदाम प्रबंधक को युद्ध स्तर पर नमक का डोर स्टेप डिलीवरी कराने को कहा गया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत ने समय पर चीनी एवं नमक नहीं उठाने और उसे नहीं बांटने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा तमाड़ प्रखण्ड के डोर स्टेप डिलिवरी अभिकर्ता के वाहनों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वाहनों में GPS लगा हुआ पाया गया, किन्तु रिचार्ज नहीं होने के चलते वो काम नहीं कर रहा था। वहीं वाहन पर स्टीकर भी नहीं लगा हुआ पाया गया। कई राशन दुकानों में भंडारित खाद्यान्न की मात्रा संतोषजनक पाई गई।
इसे भी पढ़ें :NEET पर SC ने NTA को दिया बड़ा आदेश…
इसे भी पढ़ें :T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ये होंगे कप्तान…
इसे भी पढ़ें :बिहार की युवती का अधजला श*व दुमका में… जानें मामला
इसे भी पढ़ें :डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें :जाह्नवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, एडमिट…
इसे भी पढ़ें :रांची में इन पांच राशन डीलरो को शोकॉज… जानें
इसे भी पढ़ें :बेपटरी हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कितना हुआ नुकसान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों का तांडव, एक की ली जान…
इसे भी पढ़ें :दुकानों, होटल, ढाबों पर मालिक का नाम स्पष्ट रूप से लिखे : DIG
इसे भी पढ़ें : कोसी नदी में पलटी नाव, परिजनों में मची चीख-पुकार










