spot_img
spot_img
spot_img

सेल के अधिकारियों पर विस्‍थापितों ने किया हमला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : भवनाथपुर सेल टाउनशिप के विस्‍थापितों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। साथ ही सेल के दो अधिकारियों के साथ मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन के लोग मौके पर पहुंचे और सेल के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचते ही विस्‍थापित वहां से निकल लिये।

शनिवार को सेल के कार्यालय में पहुंचकर विस्‍थापित हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से घर लौट रहे दो अधिकारियों को विस्‍थापितों ने पकड़ लिया। एक तो मौके से भाग निकले, मगर दूसरे की आक्रोशित विस्‍थापितों ने जमकर पिटाई कर दी। अधिकारी राजेश कुमार को आंशिक चोट लगी है, वहीं विद्युत विभाग के राजीव रंजन को विस्थापितों ने पीट दिया।

Read More : Virat Kohli के एक ट्वीट को लेकर भिड़े India-Pakistan के क्रिकेट फैंस

Read More : लड़की से बोला- तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं, ना सुनते ही मार दी गोली, और…

क्‍या है मामला

सेल की खाली पड़ी जमीन पर सालों से  विस्थापित किसान खेती करते आ रहे हैं। विस्थापित किसानों ने कई बार बैठक कर सेल प्रबंधन से जमीन के बदले काम देने अथवा जमीन वापस करने की मांग की। शनिवार को सिंदुरिया पंचायत के रेलवे साइडिंग में सेल को दिये अपने पुस्तैनी जमीन पर अन्य विस्थापित किसानों की तरह नंदलाल पाठक भी ट्रैक्टर से अपने खेत में जुताई करवा रहे थे। इसी बीच सेल के जमीन जोत कोड़ की सूचना मिलने पर सेल के भू-संपदा सह कार्मिक अधिकारी बुलु दिगल ने अपने कर्मचारी नन्द कुमार पाण्डेय और सीआईएसएफ के जवानों को भेजकर कार्य बंद करा दिया। नंदलाल पाठक द्वारा इसका विरोध करने पर जवानों ने उन्हें पकड़ कर सेल के प्रशासनिक भवन ले आए। इस घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में विस्थापितों ने सेल के प्रशासनिक भवन के गेट को जाम कर दिया और नंदलाल पाठक को छोड़ने के लिए नारेबाजी करने लगे। सुरक्षा में तैनात जवानों के रोकने के बावजूद आक्रोशित विस्थापितों ने जवानों को धक्का देते हुए प्रशासनिक भवन के अंदर पहुंच गए और हंगामा करते हुए सीआईएसएफ के निरीक्षक संदीप कुमार को खोजते हुए नंदलाल पाठक को मुक्त करा कर बाहर ले आए। विस्थापितों ने बिना सूचना के कार्रवाई करने वाले सेल अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। विस्थापितों के पास बात करने के लिए किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित महिला, पुरुष और बच्चे सेल अधिकारियों को ढूंढ ढूंढ कर सबक सिखाने का मन बनाया।इसी बीच कार्यालय से अपने आवास लौट रहे सेल के दो अधिकारियों पर उन्होंने लाठी डंडों से हमला कर दिया।

Read More : कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, अजय मारू ने पीएम को दी बधाई

Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले

Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...