सफाई के नाम पर फैलाई गंदगी, ऐसे कैसे बनेगी स्वच्छ Ranchi

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : सफाई के नाम पर फैलाई गंदगी, ऐसे कैसे बनेगी स्वच्छ Ranchi : गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल…सुनकर हम कचरा तो निकाल देते हैं, लेकिन जब गाड़ी वाला (नगर निगम) ही कचरा फैला कर चला जाए, तो क्या होगा…यही हुआ है राजधानी रांची के ओल्ड एचबी रोड-थड़पखना इलाके में।

यहां नगर निगम ने नालियों की सफाई तो की, लेकिन गंदगी को रोड के किनारे ही छोड़ दिया। सड़ांध बदबू से इलाके के लोगों को परेशानी तो हुई ही और रात में जब बड़ी-बड़ी गाड़ियां गुजरीं, तो उसने कचरे को चारों ओर फैला दिया। गंदगी पूरे मार्केट परिसर में फैल गई और छींटे ऊपर की दुकानों तक पड़े। दुकानें कीचड़ और गंदगी से सन गयी।

सफाई में जुटे दुकानदार, कहा यही है क्लीन Ranchi

सुबह में जब लोगों ने इसे देखा, तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। दुकान खोलने आए दुकानदार पहले सफाई में जुट गए। कहा कि यही है क्लीन रांची। कोरोना काल में जहां सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए खुद नगर निगम जोर दे रहा है, उस पर ऐसी लापरवाही वह खुद कैसे कर     सकता है।

इसे भी पढ़ें : दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

फौरन कराई जाएगी सफाई : डिप्टी मेयर

इस संबंध में डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही की जानकारी उन्हें नहीं मिली है। अभी पता चला है तो फौरन सफाई कराई जाएगी। ऐसा हरगिज नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अभी पता लगाकर सफाई का प्रबंध कराएंगे।

इसे भी पढ़ें : सोमवार से गुलजार होंगे स्‍कूल परिसर, इन नियमों का करना होगा पालन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधायक ने तीन बड़ी योजनाओं की रखी आधारशिला…

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को...

रजरप्पा की नई पहचान बनी 21 साल की श्रेया…

Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा...

गढ़वा के बैंकों पर DC सख्त, बोले लाभुक तक योजना पहुंचे, तभी…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को...

अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगा कड़ा एक्शन…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक...

राजधानी रांची में चली गो’ली, दो साल पहले भतीजा मा’रा गया, अब चाचा को दागी गो’ली…

Ranchi(Nitu Singh) : राजधानी रांची के पिथोरिया थाना क्षेत्र...