Hazaribagh (Sunil Sahu) : देश की महारत्न कंपनी NTPC के मानव संसाधन के निदेशक दिलीप पटेल ने पकरी बरवाडी कोयला खनन परियोजना का दौरा किया। सबसे पहले वो सीकरी ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकात के बाद वह सीधा माइंस पहुंचे जहां उन्होंने व्यूप्वाइंट पर पहुंचकर पूरे माइंस का जायजा लिया। व्यूप्वाइंट पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें माइनिंग के बारे में जानकारी दी और माइंस क्षेत्र में चल रहे कार्यों के बारे में बताया। मानव संसाधन निदेशक ने इस दौरान खनन क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों से माइनिंग क्षेत्र से जुड़े कई चीजों के बारे में जानकारी ली और परियोजना की सराहना की। व्यूप्वाइंट देखने के बाद उन्होंने डंपिंग यार्ड का भी जायजा लिया और महिला डंपर ड्राइवरों से मुलाकात की। निदेशक ने महिला डंपर ड्राइवरों के साहस को सराहा और उन सबको गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरे में निदेशक मानव संसाधन दिलीप पटेल के अलावा पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव, चिट्टी बरियातू के महाप्रबंधक बीएम सिंह, केरेडारी के महाप्रबंधक फ़ैज़ तैयब, संजुक्त क्लब के वरिष्ठ सदस्य ममता पटेल एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दिल्ली में कलप-कलप कर रोईं पीटी उषा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : CO को हाइवा से कुचलने का दिया था हुक्म, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मिली लीजेंडरी सिंगर वाणी जयराम की डेड बॉडी… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में शादी से पहले मारा गया होने वाला दूल्हा… देखें
इसे भी पढ़ें : गृहमंत्री पहुंचे बाबा नगरी… देखें
इसे भी पढ़ें : पूजा सिंघल फिर गई जेल…
इसे भी पढ़ें : अधिवक्ता परिषद् की रूपरेखा तय, राजधानी में 12 मार्च को बड़ा आयोजन
इसे भी पढ़ें : रिम्स के प्लास्टिक सर्जन डॉ सौरभ की दर्दनाक मौ*त… देखें












